हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीजन में पहली बार AC ऑन करने से पहले जरूर करें ये 7 काम, नहीं तो हो सकता है खराब!

AC Maintenance Tips: अगर आप भी सीजन में पहली बार AC ऑन कर रहे हैं तो पहले ये 7 काम जरूर कर लें नहीं तो आपका महंगा AC खराब भी हो सकता है। फिल्टर क्लीन करने से लेकर ये काम पहले ही निपटा लें।

विज्ञापन

AC Maintenance Tips: गर्मियों का मौसम लगभग आ चुका है और अब ऐसे में अगर आप सीजन में पहली बार AC ऑन करने जा रहे हैं तो पहले ये 7 काम जरूर कर लें। नहीं तो आपका महंगा AC खराब भी हो सकता है या बिजली का खर्च बढ़ा सकता है। इसलिए, सीजन में पहली बार एसी ऑन करने से पहले इन 7 जरूरी कामों को करना बिलकुल न भूलें। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

फिल्टर क्लीन करें

काफी टाइम से AC बंद रहने की वजह से फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे एयर फ्लो में दिक्कत हो सकती है। इसलिए इसे साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि AC सही से काम करे और एयर की क्वालिटी भी बेहतर बनी रहे।

इनडोर और आउटडोर यूनिट को क्लीन करें

एसी की इनडोर और आउटडोर यूनिट पर धूल और मिट्टी को भी काफ करें। नहीं तो इसकी कूलिंग कैपेसिटी कम हो सकती है। सीजन में पहली बार AC ऑन करने से पहले एक बार अच्छी तरह सफाई जरूर करें।

कूलिंग कॉयल

फिल्टर के साथ साथ एसी की कूलिंग कॉयल को भी अच्छे से साफ करें। इस पर भी गंदगी जम जाती है, जिससे AC जल्दी गर्म हो सकता है और कूलिंग कम हो सकती है।

गैस लीक तो नहीं

अगर AC से सही ठंडी हवा नहीं आ रही है तो इसकी वजह गैस लीक हो सकता है। ऐसे में किसी टेक्नीशियन से गैस का दबाव चेक करवा लें ताकि एसी सही से ठंडक दे सके।

ये भी पढ़ें : DSLR में बदल जाएगा फोन…Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, कीमत iPhone से भी कम

वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन भी देखें

अगर AC काफी टाइम से लगा हुआ है तो इसकी वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन भी चेक कर लें। पुराने एसी में कई बार वायरिंग ढीली या खराब हो सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए AC ऑन करने से पहले किसी एक्सपर्ट से इसे चेक जरूर करवाएं।

रिमोट भी करें चेक

कई बार ऐसा भी होता है कि AC सही होता है, लेकिन रिमोट की बैटरी डेड होने की वजह से यह ऑन नहीं होता। इसलिए सीजन शुरू होने से पहले रिमोट की बैटरी भी अच्छे से चेक कर लें।

सर्विस करवाएं

अगर आपका AC काफी टाइम से बंद है, तो इसे प्रोफेशनल टेक्नीशियन से सर्विस करवाना सही रहेगा। इससे AC की लाइफ बढ़ जाती है और बिजली की खपत भी कम होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें