Summer Tips: सर्दियों में सर्दी से बचने के लिए हम हीटर के सामने बैठे रहते हैं। वहीं, गर्मी शुरू होती नहीं कि घरों में पंखा, कूलर, AC आदि चलना शुरू हो जाता है। कमरे को ठंडा रखने के लिए तमाम होम एप्लाइंसेस का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। अप्रैल से जुलाई के बीच में होने वाली गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर भी काम करना बंद कर देता है। ऐसे में एसी के साथ पंखे का भी इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एसी और पंखे को साथ चलाना या लगाना सही है या नहीं? अगर, इस बारे में जानकारी नहीं है तो आइए पहले एसी को लगाने से पहले कुछ खास बात जान लीजिए।
AC इंस्टॉलेशन की जरूरी बातों को न करें इग्नोर
एयर कंडीशनर लगाने से पहले इंस्टॉलेशन की कुछ जरूरी बातों पर गौर कर लें। नजरअंदाज करने पर बिजली की खपत बढ़ सकती है। साथ ही कूलिंग पर भी असर पड़ सकता है। सबसे पहले ध्यान रखें कि AC इंस्टॉल के दौरान टिल्ट रखना जरूरी है। ऐसा न करने पर यूनिट में पानी जम सकता है और लीक की समस्या हो सकती है।
AC और पंखा साथ चलाना सही या नहीं?
अक्सर लोगों से सबसे बड़ी गलती ये होती है कि वो एसी और पंखे को आमने सामने लगवा देते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को चलाते भी एक साथ ही है। ऐसा करना सही नहीं है। दरअसल, पंखा और एसी को साथ चलाने दोनों की हवा सही से पूरे कमरे में नहीं फैलती है और हवाओं के टकराने से कमरे में सही ठंडक नहीं रहती है। जबकि, बिजली की खपत भी ज्यादा होती है।
ये भी पढ़ें- AC Compressor Blast: सावधान! इन 3 कारण से फट सकता है AC का कंप्रेसर, जानें बचाव के तरीके
पंखा बंद करके चलाएं एयर कंडीशनर
एयर कंडीशनर को चलाते समय ध्यान रखें कि आपको पंखा नहीं चलाना है। कमरे को ठंडा करने के लिए कुछ देर रुकें। इसके बाद रूम में कूलिंग हो जाएगी और फिर आप एसी को बंद करके पंखा चला सकते हैं। ऐसे में एसी का इस्तेमाल भी कम होगा और बिजली की बचत भी होगी। साथ ही कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकेगा।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines