गर्मियों में हम लोग एसी चलाना तो चाहते हैं लेकिन बिजली बिल ज्यादा आने से 100 बार सोंचते हैं। अगर हम कहें कि आप अपना एसी का बिल उसे चलाने से पहले कैलकुलेट कर सकते हैं। ऐसा काफी हद तक मुमकिन रहता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि अपने खर्चे को मैनेज कर सकेंगे। जो मिडिल क्लास की फैमिली होती है वह फैन या कूलर से ही काम चला लेती हैं। इनके लिए एसी का बिजली भरना काफी मंहगा पड़ जाता है और बोझ सा महससू करते हैं। हम आपको एक ऐसा टिप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से एसी के खर्चे को कंट्रोल कर सकते हैं।
गवर्नमेंट वेबसाइट पर मिलेगी मदद
बता दें कि आपका एसी कितनी बिजली खपत करेगा। यह चेक करने के लिए आप सीधे उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर जाएं और इस लिंक https://www.uppclonline.com/dispatch/Portal/appmanager/uppcl/wss?_nfpb=true&_pageLabel=uppcl_consumption_consumptionCalculator&pageID=1011 पर क्लिक कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने कन्ज्म्पशन कैलकुलेटर खुल जाएगा। इसमें फिल करने के लिए जो भी जानकारी मांगे वह भरकर आप बिजली खर्च का पता लगा सकते हैं।
AC Check Bill
ऐसे चेक करें एसी बिल
आप गवर्नमेंट वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले अप्लायंसेज वाले टैब पर क्लिक करना है। यहां पर एसी के अलावा भी जैसे कूलर, गीजर, हीटर, पंखा आदि को सिलेक्ट करने के बाद एक विकल्प दिया जाएगा। लेकिन आपको एसी वाले ऑप्शन को चुनना है और आपके घर में एक टन या डेढ़ टन का जो भी एसी लगा है, उसे सिलेक्ट कर लें। इसमें सिर्फ टन को ही चुनना होता है। टन सिलेक्ट करने के बाद वॉट सिलेक्ट करें। आपका एसी कितने वॉट का है, यह जानकारी आपको एसी की एनर्जी रेटिंग वाले कागज में मिल जाएगी, जो आपके एसी पर भी लगा होता है।
रोजाना 10 घंटे एसी चलाने पर
इस तरीके से आपने वेबसाइट पर जाकर एसी बिजली बिल का पता लगाया। अगर एक महीने में रोजाना 10 घंटे एसी चलाया जाए, तो 675 यूनिट बिजली खर्च होगी। हालांकि वेबसाइट नहीं बताती कि कितना बिजली बिल आया है। बता दें कि जिन घरों पर एसी लगा होता है उनमें बिजली कनेक्शन 4 किलोवॉट होता है। हमने 675 यूनिट को 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से कैलकुलेट किया, तो 4725 रुपये बिल आया। हालांकि इसमें टैक्स और अन्य चार्ज शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि आपको 5 हजार रुपये से ज्यादा का बिल चुकाना होगा।
ऐसा करने से क्या फायदा होगा?
ऐसा करने से आप ज्यादा एसी बिजली बिल आने से बच जाएंगे। साथ ही आपके बाकी के पैसे भी बच जाएंगे। जिससे आप बचे हुए पैसे को अन्य कामों में लगा सकेंगे। इस जानकारी के लिए गवर्नमेंट वेबसाइट का उपयोग करें, जो देश के एक बड़े स्टेट यूपी का सबसे बड़ा वेबसाइट लिंक है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
14 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
18 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
20 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
21 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
21 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines