AC Cooling Tips: जून की शुरुआत के साथ गर्मी है कि हद से ज्यादा बढ़ चूकी है। पंखे-कूलर क्या, यहां तो एयर कंडीशनर ने ही काम करना बंद कर दिया है। ठंडी-ठंडी हवा की जगह कुछ लोगों के एयर कंडीशनर ने गर्म हवा फेंकना शुरू कर दिया है। ऐसे में पसीने भी हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गर्मी से बेहाल हैं तो एयर कंडीशनर से कमरे में ठंडक करने के लिए कुछ टिप्स को अपना लीजिए। हो सकता है कि आपकी कुछ गलतियों के कारण AC से गर्म हवा आ रही हो और एयर कंडीशनर खराब होने वाला हो? आइए जानते हैं कि कैसे AC से ठंडी हवा आ सकती है और कौन सी गलती नहीं करनी है?
कूलिंग गैस का खत्म होना
कहीं एयर कंडीशनर से गर्म हवा आने की वजह कूलिंग गैस का खत्म होना तो नहीं है? अक्सर गर्म हवा फेंकने का कारण एयर कंडीशनर के गैस का लीक होना भी बताया जाता है। दरअसल, AC में पर्याप्त मात्रा में गैस होनी चाहिए। इसके ना होने पर गर्म हवा आने लगती है। इसलिए जरूरी है कि एयर कंडीशनर की जांच करा लें और गैस खत्म होने पर भरवा भी लीजिए।
फिल्टर की सफाई भी जरूरी
मार्च महीने के आखिरी दिनों से आपके यहां भी एयर कंडीशनर चलाना अगर शुरू हो गया था और लगातार चलता ही आ रहा है, लेकिन अभी तक न तो AC की सर्विस करवाई है और ना ही सफाई की है तो हो सकता है कि इससे गर्म हवा आने की वजह ये एक गलती हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि एसी को साफ रखें और इसके फिल्टर की सफाई भी जरूर करें। 3 से 4 सप्ताह में एयर कंडीशनर के फिल्टर को साफ कर लेना चाहिए।
कंडेनसर कॉइल में गंदगी
सबसे मुख्य कारण और गलतियों में से एक कंडेनसर कॉइल भी हो सकता है। दरअसल, इसमें अगर गंदगी जम जाती है तो एयर कंडीशनर सही से काम नहीं करता है। इसके साथ ही गर्म हवा छोड़ने लगता है। इसलिए सिर्फ फिल्टर को ही नहीं कंडेनसर कॉइल की सफाई भी जरूर करें। हद से ज्यादा गर्मी होने के दौरान सप्ताह में एक बार तो एसी के फिल्टर और कंडेनसर कॉइल की सफाई जरूर कर लें। हालांकि, 2-3 सप्ताह में एक बार भी AC की सफाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- AC चलाने से आ रहा ज्यादा बिजली बिल? आज से न करें ये 3 गलतियां
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines