हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AC से आ रही है गर्म हवा? तो न करें ये 3 गलतियां, वरना...

AC Cooling Issues: घर या ऑफिस में एयर कंडीशनर ने गर्म हवा देना शुरू कर दिया है? तो चिंता न करें और ना ही ये 3 गलतियां करें वरना आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
AC कूलिंग की समस्या

AC Cooling Issues: गर्मियों में थोड़ा सा तापमान बढ़ा नहीं कि पंखा छोड़िए एयर कंडीशनर ही हाथ जोड़कर बोलने जैसा हो जाता है कि बस अब न हो पाएगा! तपती गर्मी में एयर कंडीशनर को दिन भर चलाने पर कूलिंग कम होने लगती है। कई बार AC की चाल ढाल ही बदल जाती है, सरल भाषा में कहें तो एसी से कूलिंग की बजाए गर्माहट का एहसास होने लगता है। इसके पीछे की वजह एसी से निकलने वाली गर्म हवा होती है। एयर कंडीशनर से ठंडी हवा आनी बंद हो जाती है और वो गर्म हवा फेंकने लगता है। ऐसे में हम कुछ गलतियां कर लेते हैं जिसका पछतावा बाद में ही होता है।

क्या हो सकते हैं AC से गर्म हवा की वजह?

एसी से गर्म हवा आने के कारणों पर अगर गौर करें तो पहला और सबसे मुख्य कारण कंप्रेसर से जुड़ा हुआ हो सकता है। अक्सर लोग जल्दबाजी में कहें या लापरवाही में एसी को सीधा मैंन स्विच से ही बंद कर देते हैं। रिमोट का इस्तेमाल न करके एसी को स्विच से बंद कर देना कंप्रेसर पर अधिक दबाव डाल सकता है। इससे एसी की कूलिंग कम होने लगती है और ठंडी की जगह गर्म हवा आने लगती है।

गर्म हवा आने पर न करें ये 3 गलतियां

1. कूलिंग कम होने पर एसी को बंद खोल करने की गलती न करें। ऐसे में कूलिंग सिस्टम प्रभावित हो सकता है और एसी पूरी तरह से भी खराब हो सकता है जिससे कंप्रेसर के साथ एसी को सही करवाने में अच्छे खासे पैसे भी खर्च हो सकते हैं। साथ ही बिजली की खपत भी अधिक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

2. अक्सर लोग सोचते हैं कि एसी से ठंडी हवा नहीं आ रही है तो उसमें पानी डालकर देखते हैं। ये ही नहीं, कुछ लोग तो कंडेनसर पंखे में पानी डालने की कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि एसी से ठंडी हवा आने लगेगी। हालांकि, इससे एसी खराब हो सकता है। आप ऐसी परिस्थिति में सर्विस का सोच सकते हैं और एसी सर्विसिंग के लिए किसी को बुला सकते हैं।

3. एसी से ठंडी हवा न पर भी उसका इस्तेमाल करने की गलती न करें। अक्सर लोग एसी से ठंडी हवा कम आने पर भी उसका इस्तेमाल बंद नहीं करते हैं, जो कि सही नहीं है। एसी से गर्म हवा आने पर तुरंत मरम्मत के लिए दिखा दीजिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Inverter vs Non-Inverter AC: बिजली बचाने के मामले में कौन सा बेस्ट? जानें ज्यादा ठंडक देने वाले किफायती एयर कंडीशनर में फर्क

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola