AC Compressor Blast Reasons: पिछले कुछ सालों में एयर कंडीशनर से आग या ब्लास्ट की कई खबरें सामने आ रही हैं। इस साल ही नोएडा से कई मामले सुनने को मिल चुके हैं जब एयर कंडीशनर के कारण आग लगी हो। ताजा मामला नोएडा के पॉश सेक्टर 36 से सामने आया है। जहां एक मकान में सेकंड फ्लोर पर AC कंप्रेसर फटने से आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न कोई कोई घायल हुआ है। हालांकि, अगर कोई उस कमरे में होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए जरूरी है कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
AC कंप्रेसर फटने के कई मामले आ चुके हैं सामने
इस तरह के घटना सिर्फ एक नहीं बल्कि कई हैं। गर्मियों में एयर कंडीशनर के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऐसी घटनाएं भी अपनी जगह बना ही रही हैं। एयर कंडीशनर के साथ-साथ AC के कंप्रेसर का इस्तेमाल भी सावधानीपूर्वक करें। आइए जानते हैं कि AC कंप्रेसर फटने की वजह जानते हैं।
AC कंप्रेसर फटने की वजह?
1. एयर कंडीशनर की कूलिंग गैस में कमी होने से ज्यादा दबाव कंप्रेसर पर पड़ता है। अगर कूलिंग गैस लीक होती है या वो सही तरह से काम नहीं करती है तो इससे कंप्रेसर का काम बढ़ जाता है और उस पर अधिक लोड पड़ने लगता है जिस वजह से आग लग सकती है या फिर ब्लास्ट जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
2. ओवरहीटिंग भी एक मुख्य कारण होता है। AC को लगातार चलाना और घंटों तक बंद न करना कंप्रेसर पर जोर डालता है जिससे वो ओवरहीट हो जाता है। ऐसे में वो फट सकता है या उसमें आग लग सकती है।
3. एयर कंडीशनर के साथ-साथ कंप्रेसर की सर्विस करना भी बहुत जरूरी है। एयर कंडीशनर की सर्विसिंग करवाएंगे तो इससे उसमें कोई धूल-मिट्टी नहीं जमेगी और न AC को ठंडी हवा देने के लिए अधिक दवाब कंप्रेसर पर डालना पड़ेगा। इसलिए रेगुलर सर्विस करना सबसे जरूरी है।
ये भी पढ़ें- AC चलाने पर आएगा बिजली बिल कम, सरकार ने लगाया ठप्पा! जानें कौन से टिप्स अपनाने जरूरी
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines