हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

AC Compressor Blast: सावधान! इन 3 कारण से फट सकता है AC का कंप्रेसर, जानें बचाव के तरीके

AC Compressor Blast: हाल ही में नोएडा के एक होस्टल में एसी का कंप्रेसर फट गया है। आइए कंप्रेसर फटने के कारण और बचाव जानते हैं।

विज्ञापन
AC कंप्रेसर के कारण और बचाव

AC Compressor Blast: अक्सर गर्मियों की शुरुआत के साथ एसी का इस्तेमाल और उसके फटने की खबरें सुनने को मिलने लगती है। हालांकि, गर्मी का मौसम सही से शुरू हुआ नहीं कि एसी के कंप्रेसर से फटने की खबर सामने आ गई है। 27 मार्च, गुरुवार को नोएडा एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने की वजह एसी कंप्रेसर का फटना रहा। अचानक से एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई जिससे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान घायल हुई लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एसी का कंप्रेसर किस कारण फटा? अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हालांकि, कुछ बातें जरूर हैं जिनका ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। अगर आपके घर में भी एयर कंडीशनर लगा हुआ है तो एसी और उसके कंप्रेसर संबंधित गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन कारणों से एसी का कंप्रेसर फट सकता है? एसी के कंप्रेसर को फटने से बचाने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

3 कारण से फट सकता है AC का कंप्रेसर

  • कंप्रेसर का ओवरहीट होना- कमरे में ठंडक करने के लिए एसी का कंप्रेसर काम करता है। अगर इसकी देखभाल न की जाए तो गर्म होकर कंप्रेसर फट सकता है।
  • सर्विस जरूरी- अक्सर हम लोग ये गलती कर देते हैं कि समय पर एसी या उसे कंप्रेसर की सर्विसिंग नहीं कराते हैं जोकि बहुत गलत होता है। नियमित सर्विसिंग जरूरी होती है जिससे कंप्रेसर में धूल या गंदगी नहीं जमती है।
  • शॉर्ट सर्किट- खराब वायरिंग या किसी अन्य वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकता है जो एसी के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है।

एसी ब्लास्ट से बचने के उपाय

एसी कंप्रेसर के पास स्पेस छोड़े:- अक्सर लोग एसी के कंप्रेसर के पास इतना कुछ रख देते हैं कि हवा आने या जाने की जगह तक नहीं बचती है तो सही नहीं है। कम

अजीब आवाज आने पर न करें इग्नोर- अजीब तरह की आवाज अगर एसी या एसी के कंप्रेसर से आए तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत सर्विसिंग के लिए दे दें।

सावधानीपूर्वक उपयोग- एसी का सावधानीपूर्वक के साथ इस्तेमाल करें। लगातार तेज तापमान के साथ एसी का इस्तेमाल न करें। हो सके तो टर्बो मोड का यूज भी न करें। एसी से अलग तरह के जलने की बदबू आने पर तुरंत जांच करा लें।

ये भी पढ़ें- IP Rating: पानी और धूल से कितना सुरक्षित आपका फोन? जानें आईपी रेटिंग्स का मतलब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें