AC Buying Guide 2024: देश के कई हिस्सों में अब भीषण गर्मी पड़ने लगी है। कई इलाकों में तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी अब गर्मी से परेशान हो गए हैं और अब एक नया AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
सस्ते के चक्कर में कम टन वाला AC
आज भी बहुत से लोग सस्ते के चक्कर में पहले तो कम टन का AC खरीद लेते हैं और बाद में कंपनी को बुरा भला कहते हैं। आप ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। AC खरीदने से पहले रूम का साइज माप लें। इसके बाद ही बेस्ट AC को सेलेक्ट करें। छोटे रूम के लिए तो कम टन का AC बेस्ट है लेकिन कभी भी बड़े रूम के लिए भारी डिस्काउंट देखकर ऐसे AC न खरीदें।
कितने स्टार है AC, न करें इग्नोर
एनर्जी-एफ्फिसिएंट AC खरीदना लंबे समय में बेहतर ऑप्शन है क्योंकि यह आपके पैसे और बिजली दोनों को बचाने में काफी मदद करेगा। ऐसे में कभी भी सस्ते के चक्कर में कम स्टार वाला AC न खरीदें। अगर आप कम से कम आठ से 10 घंटे AC का यूज करने वाले हैं तो कम से कम 3-स्टार AC पर ही इन्वेस्ट करें।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर एसी?
स्प्लिट AC अब इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर ऑप्शन में आते हैं। इन्वर्टर वाले की कीमत 3,000 से 5,000 रुपये ज्यादा हो सकती है, लेकिन एक बार किया गया इन्वेस्टमेंट आपको लंबे समय में काफी फायदा दे सकता है। इसलिए संभव हो तो हमेशा इन्वर्टर AC ही खरीदें और अगर आप भी किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां दिन में लाइट बहुत ज्यादा परेशान करती है तो ऐसे AC सबसे बेस्ट हैं।
ब्रांडेड AC में करें इन्वेस्ट
हमेशा ऐसे ब्रांड का AC सेलेक्ट करें जो काफी समय से AC बना रहा हो। साथ ही यह भी चेक करें कि उसकी सर्विस कैसी है और हो सके तो उसके ऑनलाइन कस्टमर Review भी जरूर चेक करें। इसके बाद ही AC को फाइनल करें। इससे आपका पैसा बर्बाद होने से बच जाएगा।
कैसी है Cooling स्पीड?
अलग-अलग AC अलग-अलग Cooling स्पीड ऑफर करते हैं। अगर आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां गर्मियों में औसत तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है तो आपको एक ऐसे AC पर खर्च करना चाहिए जो फास्ट कूलिंग स्पीड देता हो।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines