AC Blast Reasons: तपती गर्मी में एयर कंडीशनर भी अपना दम तोड़ता नजर आता है। कमरे में ठंडक के लिए दिनभर एसी को चलाकर रखते हैं, कई लोग एसी को बंद करने का नाम ही नहीं लेते हैं। ऐसी छोटी-छोटी सी लापरवाही सिर्फ बिजली का बिल नहीं बढ़ता बल्कि आपके लिए खुद एक मुसीबत को न्योता देता है। ऐसी कई खबर अखबार के पेज या न्यूज चैनल की वेबसाइट पर देखी होगी जिसमें मौत की वजह एयर कंडीशनर रही।
हाल ही में हैदराबाद के तलब कट्टा इलाके में भी AC के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए। जबकि, कुछ ऐसी भी खबर सामने आती रहती है जब एसी में ब्लास्ट होने से लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में एयर कंडीशनर को चलाने के दौरान कुछ गलतियां न करें और सावधानी के साथ एसी का इस्तेमाल करें।
एक बार की सर्विस से नहीं चलेगा काम
अक्सर लोग सर्दी का मौसम खत्म होने और गर्मियों की शुरुआत होने पर एयर कंडीशनर की सर्विस करवा लेते हैं, लेकिन उसके बाद महीनों तक याद ही नहीं रहता कि एसी की सर्विस करवानी है या नहीं। हालांकि, ये गलती ही है जो एसी को जल्दी खराब भी कर सकती है और ब्लास्ट की वजह भी बन सकती है। अधिक गर्मी और प्रदूषण वाली जगहों पर रहने वालों के लिए तो ज्यादा जरूरी है कि वो AC को बीच-बीच में सर्विस करते रहें। मई से सितंबर के बीच एसी की सर्विस को करना न भूले। जून या जुलाई में एसी की सर्विसिंग जरूरी है।
AC कंप्रेसर ब्लास्ट होने की वजह है ये गलती
एयर कंडीशनर फटे या एसी का कंप्रेसर, नुकसान तो आपको भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि दोनों की देखभाल करें। घर में अगर स्प्लिट AC लगा हुआ है तो उसके आउटर यूनिट को छत या ऐसी जगह न लगाएं जहां सीधी धूप आउटर यूनिट पर पड़े। इसे छायादार जगह पर लगाना सही रहेगा। चिलचिलाती धूप में कंप्रेसर अधिक गर्म हो सकता है और फिर फट सकता है।
स्टेबलाइजर का इस्तेमाल न करने की गलती
कई लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए AC के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना कोई जरूरी नहीं है, लेकिन बता दें कि ये ही आपकी सबसे बड़ी गलती और भूल है कि एसी के साथ स्टेबलाइजर का यूज जरूरी नहीं होता है। दरअसल, एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्टेबलाइजर का साथ यूज जरूर करना चाहिए। स्टेबलाइजर का मतलब ही स्टेबल करने वाला है जिससे साफ है कि वोल्टेज के ऊपर या नीचे होने पर स्टेबलाइजर काम करता है और एसी पर सीधा लोड पड़ने नहीं देता है।
ये भी पढ़ें- AC Blast से पहले दिखते हैं ये 3 संकेत, इग्नोर करना पड़ेगा भारी!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
22 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines