AC Blast Reason and Tips to Avoid: दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर भयंकर गर्मी पड़ रही है और इससे बचने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। खान-पान के अलावा हम सभी अन्य तरह से खुद को गर्मी से बचाने की कोशिश करते हैं। तपती गर्मी में पंखे और कूलर तो कुछ काम ही नहीं आ पाता है। ऐसे में हम सभी एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं और ये ही कारण है कि आज के समय में ज्यादातर घरों और ऑफिस में AC हैं। हालांकि, चिंता की बात ये है कि कमरे को ठंडा करने वाला एयर कंडीशनर, बम की तरह फट भी रहा है।
अलग-अलग जगहों से एयर कंडीशनर के फटने की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 100 से सामने आया है जहां एक AC के कारण भीषण आग लग गई है। बम की तरह AC फटने से नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard Society) में AC ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस तरह के हादसे से बचने के लिए बेहतर है कि हम कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए आपको AC फटने की वजह और बचाव के तरीके बताते हैं।
क्या है AC फटने की वजह?
1. वैसे तो एसी के ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, इनमें से एक मुख्य कारण पावर की सही सप्लाई न होना भी है। सही तरह से अगर बिजली की सप्लाई नहीं होती या उसमें रुकावट आ जाती है तो AC ब्लास्ट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि AC पर अधिक दबाब पड़ता है और वो कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा लोड ले लेता है। ऐसे में ब्लास्ट होने का खतरा ज्यादा रहता है।
2. धूप के सीधे संपर्क पर रखने से भी एसी के फटने का चांस ज्यादा रहता है। अगर विंडो एसी लगा रखा है और वो ऐसी जगह है जहां सीधी धूप पड़ती है तो आपको उसके ऊपर एक शैडो लगाना होगा, जिससे एसी गर्म नहीं हो सकेगा और वो धूप से बचा रहेगा। तेज धूप पड़ने से AC गर्म होकर फट सकता है।
3. ओवरहीटिंग भी एक मुख्य कारण माना जाता है जिसे हम पावर की सही तरह से सप्लाई न होने की वजह को भी जोड़ सकते हैं। AC पर जितना ज्यादा दबाव पड़ता है वो उतना ही गर्म होता है और फिर फटने की वजह बन जाता है।
4. इसके अलावा AC का लंबे समय तक लगातार चालू होना भी ओवरहीटिंग का एक कारण माना जाता है। अक्सर लोग अधिक गर्मी होने पर AC को रातभर चलाने के साथ-साथ सुबह और फिर दोपहर या कहें कि दिनभर AC को चालू रखते हैं जिससे उस पर अधिक दबाव पड़ता है और फिर वो ओवरहीट होकर फटने की वजह बन जाता है।
ये भी पढ़ें- बिजली से नहीं धूप से चलता है ये Solar AC
Safety Tips to Prevent an AC Explosion
- गर्म सतहों के पास से अपना AC दूर रखें।
- एल्यूमीनियम की जगह तांबे की तार का यूज करें।
- अपने एसी की एयर फिल्टर समय-समय पर साफ करें।
- लंबे समय तक एसी को चालू न रखें।अनप्लग
- आंधी-तूफान की स्थिति पर AC का इस्तेमाल न करें और उसे अनप्लग भी करें।
- समय-समय पर तार की जांच भी जरूर करें।
- धूप के संपर्क से AC को दूर रखें, अर कोई ऑप्शन नहीं है तो शैडो कार्ड का इस्तेमाल करके उसका बचाव करें।
ये भी पढ़ें- इन 3 गलतियों से AC की कूलिंग हो जाएगी कम!
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines