AC Blast Reason: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आज जितना ज्यादा हमारे काम को आसान बना रहे हैं अगर इनका सही से यूज न किया जाए तो ये काफी ज्यादा खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। यहां तक कि इनमें ब्लास्ट भी हो सकता है। स्मार्टफोन, टीवी, AC से लेकर कई Home Appliances इसमें शामिल हो सकते हैं। ऐसे ही गर्मियों में AC का यूज धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं अगर इसका सही से इस्तेमाल न किया जाए और लापरवाही बरती जाए तो ये खराब और यहां तक कि इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है।
हाल ही में बेंगलुरु से एक मामला सामने आया है जहां AC में ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये घटना एक ज्वेलरी शोरूम की है, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कहीं आपके साथ ऐसा कुछ न हो इसके लिए आज हम आपको वो 5 गलतियां बताएंगे जिसे आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए…
क्यों होता है AC में ब्लास्ट?
ढीले कनेक्शन या शॉर्ट सर्किट
अक्सर खराब वायरिंग की वजह से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के खराब होने का डर सबसे ज्यादा बना रहता है, ढीले कनेक्शन या शॉर्ट सर्किट के कारण सबसे ज्यादा एयर कंडीशनर खराब होते हैं यहां तक कि कई बार तो इसी वजह से इनमें ब्लास्ट भी हो जाता है।
गैस लीक होने की वजह से
अगर आपके एयर कंडीशनर के आउटर सिस्टम से गैस लीक हो रही है और ये गैस यदि किसी फ्लेम्ब्ले सोर्स के कांटेक्ट में आती है, तो इससे भी आपके AC में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं Voltas, Blue Star समेत ये 1.5 टन 5 स्टार AC
ओवरहीटिंग की वजह से
अगर आप पूरा दिन और रात में एयर कंडीशनर का यूज करते हैं तो ऐसे में ये ओवर हीट भी हो सकता है। इससे AC की कूलिंग भी कम हो सकती है या फिर ये ठीक से काम नहीं करता। ज्यादा गर्म होने की वजह से भी AC में ब्लास्ट हो सकता है।
मेंटेनेंस न रखना
अगर आप अपने AC को बिना सर्विस के यूज कर रहे हैं तो भी आपका AC खराब हो सकता है यहां तक कि कोई छोटी खराबी बड़ी बन सकती है। इसलिए AC के रेगुलर मेंटेनेंस का ध्यान रखें और समय पर सर्विसिंग करवाएं। नहीं तो किसी दिन बड़ी खराबी कि वजह से इसमें ब्लास्ट हो सकता है।
गलत मोड़ का यूज
ये तो हम सभी जानते हैं कि AC का टर्बो मोड फास्ट कूलिंग के लिए यूज किया जाता है। हालांकि इसका लंबे वक्त तक यूज करना भी AC में गड़बड़ी का कारण बन सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines