Aadhar Card Update: आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है, जिसकी जरूरत लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यों के लिए किया जाता है। कई बार लोग अपने आधार कार्ड बनाते समय कई गलतियां कर देते हैं जिससे उन्हें कई महत्वपूर्ण काम रूक जाते हैं। जैसे किसी की आधार कार्ड में नाम गलत, तो किसी की जन्मतिथि गलत दर्ज हो जाती है। लेकिन, सरकारी वेबसाइट यूआईडीएआई (UIDAI) ग्राहकों की सुविधा के लिए गलत हुए सूचना को सुधारने का मौका प्रदान करती है। हालांकि, यहां आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा क्योंकि आधार कार्ड में सुधार के लिए ये मौका बार-बार नहीं मिलता है। आइए बताते हैं कि आप आधार कार्ड में अपने नाम, एड्रेस सहित अन्य सूचनाओं को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं जन्मतिथि? (Aadhar Card Date Of Birth Update)
आपको बता कि आधार कार्ड में जन्मतिथि और लिंग अपडेट करने के लिए सिर्फ एक बार मौका दिया जाता है। यानी अगर आप पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो इस बात का बेहद ही ध्यान रखें कि जन्मतिथि और लिंग में किसी प्रकार की गलत जानकारी न दर्ज करें। इसके बाद भी पहली बार में अगर कोई गलती हो गई हो तो उसे एक बार अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम और पता कितनी बार हो सकती है चेंज?
आधार कार्ड पर आप अपना नाम केवल दो बार बदल सकते हैं। वहीं, यूआईडीएआई के मुताबिक, आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड में पते को कई बार अपडेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपना ठिकाना बदल दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आधार कार्ड में कई बार एड्रेस चेंज किया जा सकता है। हालांकि, पता बदलने के लिए, आपको पासपोर्ट, राशन कार्ड, विकलांगता कार्ड (यदि कोई हो), केंद्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा जारी एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र, बिजली बिल या पानी का बिल एड्रेस के प्रमाण जैसे कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आधार कार्ड कैसे करें अपडेट? (How to Update Aadhar Card)
आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) करना और पता बदलना एक आसान ऑनलाइन प्रक्रिया है और इसे यूजर्स घर बैठे अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं। नीचे कुछ स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद UIDAI वेबसाइट पर दिखाई दे रहे ‘मेरा आधार’ विकल्प पर क्लिक करें।
आधार अपडेट करें सेक्शन में जाएं , ‘जनसांख्यिकीय डेटा अपडेट करें और स्थिति जांचें’ पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ेंः Play Store पर मौजूद हैं 5 बेस्ट Free Video Editing App, मिनटों में तैयार कर सकेंगे शानदार वीडियो
फिर आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें और लॉग इन पर क्लिक करें।
अब आपको ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप जो अपने सुधार चाहते हैं, उस ऑप्शन को चुन कर और आगे की प्रोसेस को फॉलो करके अपडेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
12 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines