Aadhaar Scams Avoid Tips and Tricks: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज जो हर किसी के लिए जरूरी के साथ जरूरत बन चुका है। इसके बिना बैंक अकाउंट में न तो खाता खुलता है और ना ही इसके बिना केवाईसी प्रोसेस पूरा हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य कामों के लिए भी आधार एक जरूरी दस्तावेज होता है। हालांकि, इतनी सारी जरूरतों में काम आने वाला आधार कार्ड आपके बैंक खाते को खाली करने की वजह भी बन सकता है।
जी हां, आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आधार से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। बीते कुछ सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें आधार कार्ड के जरिए फ्रॉडस्टर्स ने लोगों के बैंक खाते को खाली किया है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को फ्रॉडस्टर्स से बचाकर रखें। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बैंक खाते को आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचाकर रख सकते हैं।
आधार को करें लॉक
आपको अपने बैंक अकाउंट और अन्य पर्सनल डिटेल्स को सुरक्षित रखने के लिए आधार कार्ड को लॉक करना होगा। जी हां, आधार को लॉक करके आप स्कैमर्स और फ्रॉडस्टर्स से अपना खाता सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए आधार के बायोमेट्रिक डिटेल्स को लॉक (How to Lock Aadhaar Biometric) करना होगा।
कैसे करें बायोमेट्रिक डिटेल लॉक?
- My Aadhaar ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें।
- चाहें तो uidai की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
- यहां आपको पहले अपने आधार लिंक्ड नंबर से लॉगिन करना होगा।
- होम पेज पर बायोमेट्रिक डिटेल को लॉक करने का ऑप्शन शो होगा।
- ऐसा करने पर फ्रॉडस्टर्स आपके आधार का गलत यूज नहीं कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Biometric: बायोमीट्रिक लॉक-अनलॉक का आसान तरीका
मास्क्ड आधार कार्ड भी है मददगार
स्मैम से बचने के लिए आप मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आधार के 12 अंकों छुपाया जा सकता है। दरअसल, मास्क्ड आधार में सिर्फ 4 अंक शो होते हैं। आप इस मास्क्ड आधार कार्ड को uidai की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
किसी भी लिंक पर न करें क्लिक
आपके पास आधार अपडेट (Aadhaar Update) करने या अन्य तरह कोई अगर मैसेज आए तो उस पर तुरंत क्लिक न करें। इसके अलावा किसी अन्य फिशिंग लिंक से भी आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है। WhatsApp या नॉर्मल नंबर पर कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। इससे भी आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Free Aadhaar Update: इस तारीख से पहले नाम, पता या DOB करें अपडेट
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines