Aadhaar Card Surname Change Process: “आधार कार्ड” ये एक ऐसा दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल सभी के लिए करना जरूरी है। पहचान के तौर पर आधार एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में जरूरी है कि ये सही जानकारी के साथ अपडेट रहे। सरकारी योजना से लेकर बैंकिंग सुविधा के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने शादी के बाद सरनेम चेंज कर लिया है तो तुरंत आधार समेत अन्य दस्तावेजों से भी सरनेम को अपडेट कर लीजिए। आइए आधार से सरनेम चेंज करवाने का आसान तरीका जानते हैं।
आधार से सरनेम बदलने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी
शादी के बाद अगर सरनेम चेंज कर लिया है तो इसे अपडेट करना जरूरी है। आधार से सरनेम चेंज करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज मैरिज सर्टिफिकेट है। ये वैध शादी का दस्तावेज होता है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज के इस्तेमाल से भी आधार से सरनेम बदला जा सकता है। सरनेम बदलने के दस्तावेज के तौर पर आप वोटर कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट या बैंक पासबुक आदि दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें पति का नाम हो।
आधार से सरनेम बदलने का ऑनलाइन तरीका
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- MyAadhaar पोर्टल पर आधार नंबर को एंटर करें।
- आधार लिंक फोन नंबर पर आए OTP एंटर करें।
- वेबसाइट पर Update Aadhaar सेक्शन पर क्लिक करें।
- Name ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर नया सरनेम एंटर करें।
- इसके अलावा पूछी जा रही अन्य जानकारी को भी दर्ज करें।
- मांगे जा रहे डॉक्यूमेंट को सबमिट करें।
- अपडेट करने से पहले 50 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस भी भरनी होगी।
- सभी जानकारी को एक बार अच्छे से पढ़ लें और रिव्यू के बाद सबमिट का बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर शो हो रहे सर्विस रिक्वेस्ट नंबर को सेव कर लें।
आप ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते हैं तो आधार सेंटर जाकर भी सरनेम बदलवा सकते हैं। इसके लिए शादीशुद होने से जुड़े दस्तावेज को साथ लेना जाना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें- Airtel का 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कॉलिंग और बंपर डेटा फ्री!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines