Aadhaar Card Photo Changing Process: क्या आपको भी अपने आधार कार्ड की फोटो पसंद नहीं आती है। आपको भी खराब तस्वीर के कारण अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) दिखाने से पहले सोचना पड़ता है? अगर हां, तो अब आपका आधार कार्ड भी एक अच्छी तस्वीर के साथ हो सकता है। ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपनी तस्वीर को बदल सकते हैं।
आज हम आपको आधार कार्ड की फोटो बदलने का आसान ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे हैं। अपने आधार कार्ड की मौजूदा तस्वीर को चेंज कर सकते हैं। सरल भाषा में कहें तो आप अपनी आधार कार्ड की तस्वीर को अपडेट कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
यहां से बदल सकते हैं आधार कार्ड की तस्वीर
अगर आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलना चाहते हैं या फिर दूसरी जगह लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस अपना सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को अपनाकर आप आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे। यहां पर आधार कार्ड में नाम, पता, तस्वीर, फोन नंबर आदि जानकारी को चेंज करने की सुविधा मिलती है।
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने का प्रोसेस
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर आधार सेक्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद आधार एनरोलमेंट फॉर्म को डाउनलोड करें।
- फॉर्म फील करने के बाद परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर में जमा करें।
- यहां पर पूछी जा रही अपनी बायोमैट्रिक डीटेल्स दें।
- प्रोसेस को पूरा करने के लिए 100 रुपये जमा करें।
- इसके बाद आपको यूआरएल के साथ एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी।
- इसके बाद आप आधार कार्ड में नई तस्वीर अपडेट कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड में किए जाने वाले बदलावों से पहले आधार से लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा। ऐसे में आपके पास वो नंबर होना चाहिए, जो आधार से लिंक है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
12 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines