Big battery smartphone deals: अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से परेशान हैं, तो यह सही समय है नया स्मार्टफोन लेने का. हाल के दिनों में मार्केट में 7000mAh बैटरी वाले कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जिन पर इस वक्त शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. Realme, Poco, Oppo और iQOO जैसे ब्रैंड्स के ये फोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ तेज चार्जिंग और मजबूत परफॉर्मेंस भी देते हैं. यहां हम आपको टॉप-5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन पर इस समय बेहतरीन डील मिल रही है.
Oppo F31 Pro+ 5G
Oppo F31 Pro+ 5G उन यूजर्स के लिए है, जो प्रीमियम डिजाइन के साथ पावरफुल बैटरी चाहते हैं. इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी 7000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन काफी कम समय में चार्ज हो जाता है. फिलहाल यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 32,890 रुपये में उपलब्ध है.
Realme GT 7
Realme GT 7 हाई-एंड स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलता है, जो हैवी यूज के लिए भी भरोसेमंद है. रिलायंस डिजिटल पर हजार के डिस्काउंट में ये फोन 36,999 की कीमत पर मिल रहा है.
Poco M7 Plus 5G
अगर आप कम बजट में ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो Poco M7 Plus 5G आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. इस फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलता है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G P-सीरीज का एक दमदार स्मार्टफोन है, जो बैटरी और परफॉर्मेंस का अच्छा बैलेंस देता है. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन की 7000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह डिवाइस Flipkart पर 6 हजार के डिस्काउंट पर 22,999 रुपये में उपलब्ध है.
iQOO Neo 10
iQOO Neo 10 उन लोगों के लिए है, जो टॉप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी चाहते हैं. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन की 7000mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह बेहद कम समय में फुल चार्ज हो जाता है. Amazon पर इसकी कीमत 36,999 रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें- 40990 रुपये तक मिल रहा iPhone 16, Amazon या Flipkart नहीं यहां है ये धांसू डील
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines