Samsung Galaxy A34 5G: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी गैलेक्सी A सीरीज के दो फोन फोन को लॉन्च किया है। जिसमें एक Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G शामिल है। गैलेक्सी A34 5G कंपनी का सस्ता मॉडल है, जिसे जिसे 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 8GB रैम और 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के नए 6GB रैम वेरिएंट को भारत में पेश करने की तैयारी में है।
क्या होगी कीमत?
एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने लेक्सी ए34 5जी मॉडल को भारत में 6 जीबी रैम ऑप्शन में लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस की कीमत 28,999 रुपये (~$352) होगी। यानी ये खबर उन ग्राहकों को खुश कर सकता है, जो इसके 8GB रैम वेरिएंट की कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद सके हैं।
और पढ़िए – एप्पल अपने iPhone 15 Series को ‘डायनेमिक आइलैंड’ एरिया के अंदर प्रॉक्सिमिटी सेंसर जोड़ेगा, करेगा ये काम
Galaxy A54 5G के 8GB वेरिएंट की कीमत
फिलहाल, गैलेक्सी ए34 5जी दो वेरिएंट- 8GB+128GB और 8GB+256GB में पेश किया है। इसकी कीमत क्रमशः 30,999 रुपये (~$376) और 32,999 रुपये (~$400) रखी गई है। यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट पैनल के साथ ड्रॉप नॉच 6.6-इंच फुलएचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 5G चिपसेट द्वारा संचालित है।
ये भी पढ़ेंः रेडमी ने Redmi A2 और Redmi A2 Plus को ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, सस्ते में मिलेगा अच्छा फोन
फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर लगा है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5000mAh की पावरफुव बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर काम करता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
23 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
23 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines