6G Internet Service in India: राजधानी दिल्ली में 15 अक्टबूर से वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) की बैठक शुरू होगी। जिसमें 24 अक्टूबर तक 190 देशों के प्रतिनिधि 6G, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि को लेकर चर्चा करेंगे। भारत में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जब एक साथ इतने देशों के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी पर मंथन करेंगे। एशिया में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। आज के समय में हाई स्पीड इंटरनेट की डिमांड है। लोग तेज से तेज स्पीड चाहते हैं। फिलहाल भारत में 4G और 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल रही है। अब भारत के कदम तेजी से 6G इंटरनेट सर्विस की तरफ बढ़ रहे हैं।
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत जल्द से जल्द 6G हाई स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करना चाहता है। भारत ने ग्लोबल पेटेंट फाइलिंग में टॉप-6 देशों में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह एक खास उपलब्धि है, जिससे पता लगता है कि भारत ग्लोबल स्तर पर तकनीक के मामले में कितना आगे जा चुका है? भारत में कई कंपनियां ऐसी हैं, जो अब 5G इंटरनेट सर्विस शुरू कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – Smartphone under 7K: 7000 से कम कीमत वाले 4 स्मार्टफोन, फीचर्स हैं बड़े दमदार
कई कंपनियां अभी 4G सर्विस ही दे रही हैं, जो जल्द 5G इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली हैं। लेकिन अभी तक 6G इंटरनेट सेवा भारत में शुरू नहीं हो पाई है। दिल्ली में इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेश यूनियन (ITU) के सहयोग से WTSA का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी है। जिसका मकसद इन्फॉर्मेशन और कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट और यूज को बढ़ावा देना है।
भारत को मिलेगा सम्मेलन का लाभ
इस बार WTSA के सम्मेलन में जो देश हिस्सा ले रहे हैं, वे 6G हाई स्पीड इंटरनेट सेवा और दूसरे जरूरी मानकों पर चर्चा करेंगे। 6G भविष्य की पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी है। माना जा रहा है कि यह 5G से कई गुना तेज और अधिक सुरक्षित होगी। 6जी से काम का तरीका बेहद आसान हो जाएगा। भारत के लिए सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे दूसरे वैश्विक देशों का सहयोग मिलेगा। अन्य देशों के साथ भारत को अपने तकनीकी मानकों को विकसित करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें:Laptops Under 16K: दिवाली धमाका! 16000 रुपये से कम कीमत में आपके हो सकते हैं ये लैपटॉप
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
13 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines