6000 mAh Battery Phone Under 25000: स्मार्टफोन का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों से काफी ज्यादा बढ़ गया है। फोन जरूरत के साथ आज हर किसी के लिए जरूरी डिवाइस भी बन गया है। कई काम इसकी मदद से आज घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरे हो जाते हैं। ऐसे में एक बेहतर स्मार्टफोन चुनना काफी मुश्किल है। हालांकि बाजार में आज अच्छे स्मार्टफोन्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ ही स्मार्टफोन हैं जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। दावों के बावजूद, ज्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को दिन खत्म होने से पहले दोबारा चार्ज करना पड़ता है। आपको ऐसी कोई दिक्क्त न हो इसके लिए हम आपको आज मार्केट में मौजूद 4 ऐसे फोन बताएंगे जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G
सैमसंग के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये है अमेजन से आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं और यह 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो इसे बैटरी लाइफ के मामले में सबसे अच्छे सैमसंग स्मार्टफोन में से एक बना देता है। फोन 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और फोन को पूरी तरह से चार्ज होने में दो घंटे से ज्यादा का टाइम लगता है।
OnePlus Nord CE4
वनप्लस के लेटेस्ट नॉर्ड में 5,500 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है, जो डिवाइस को सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। सिर्फ बैटरी लाइफ ही नहीं, 24,999 रुपये से शुरू होने वाले वनप्लस नॉर्ड CE4 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन कंपनी के AI इरेज इमेज एडिटिंग फीचर भी दे रही है।
ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone
Honor X9b 5G
हॉनर का यह डिवाइस फिलहाल 24,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है जिसमें आपको 5,800 एमएएच की बैटरी मिलती है, डिवाइस कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी ऑफर करता है। हालांकि, यह फोन सेगमेंट में सबसे फास्ट चार्जिंग वाला फोन नहीं है क्योंकि इसमें भी सिर्फ 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं।
Motorola G54
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो 20,000 रुपये से कम कीमत का हो, स्टॉक एंड्रॉइड ऑफर करता हो और जिसमें बड़ी बैटरी हो, तो Motorola G54 एक बेस्ट ऑप्शन है। यह डिवाइस 18,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000 एमएएच की बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
3 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
5 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
7 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
9 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines