5G Smartphone Under 12000 in India: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक सभी काम स्मार्टफोन के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। वहीं 5G टेक्नोलॉजी ने स्मार्टफोन में इंटरनेट एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना दिया है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां तो इस वक्त फ्री 5G डाटा दे रही हैं। ऐसे में अगर आप भी नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए 3 बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। जो इस वक्त 12 हजार से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानें…
Motorola G34 5G
लिस्ट के पहले 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें हमने Motorola G34 5G को ऐड किया है। डिवाइस में 8 GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.5 inch का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 16MP का Front कैमरा मिलता है। साथ ही डिवाइस में 5000 mAh का बड़ी बैटरी और Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर अभी 11,999 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Window Vs Split: कौन-सा AC खरीदें? किसमें है ज्यादा फायदा
POCO M6 Pro 5G
इस लिस्ट का दूसरा फोन POCO M6 Pro 5G है जिसमें आपको 6 GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही फोन में 6.79 inch का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP + 2MP का रियर और 8MP का Front कैमरा मिलता है। डिवाइस में भी 5000 mAh की बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन की कीमत फिलहाल 10,999 रुपये है।
vivo T2x 5G
इस लिस्ट का आखिरी फोन vivo T2x 5G है जो 12 हजार से कम में जबरदस्त फीचर्स ऑफर कर रहा है। फोन में 4 GB RAM और 128 GB ROM मिल रही है। स्मार्टफोन में 6.58 inch का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी और Mediatek Dimensity 6020 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines