5G Smartphone Under 10K: स्मार्टफोन कंपनियां अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए , अलग- अलग प्राइस रेज के स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं। इस लिस्ट में बजट, प्रीमियम और मिड रेंज फोन शामिल होते हैं। आज कल 5G स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप अपने लिए किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो 5G होने के साथ-साथ 10 हजार रुपये से कम कीमत में आता है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
हम यहां 4 ऐसे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 10000 रुपये से कम है और ये 5G मॉडल हैं। इसके अलावा इन डिवाइस में बहुत से खास फीचर्स भी मिलते हैं। इस लिस्ट में POCO M6 Pro 5G, Infinix Note 20i और Redmi 12C जैसे मॉडल शामिल हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
POCO M6 Pro 5G
इस डिवाइस की कीमत 10000 रुपये से कम है और यह एक 5G मॉडल है। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस डिवाइस में 6.79-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है। POCO M6 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेल्फी कैमरा भी है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6 GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।
Lava Blaze 2 5G
ये 5G स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek डाइमेंशन 6020 चिपसेट के साथ 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इस डिवाइस में ‘रिंग लाइट’ सुविधा भी दी गई है। बता दें कि इसमें एडेप्टिव रैम का भी फीचर है।
lava blaze 2 5G
Infinix Note 20i
इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। इस 5G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट है, जिसमें 6GB रैम की सुविधा दी गई है। Infinix Note 12i में 33W की स्पीड के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। ये डिवाइस अमेजन पर 8999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें – Reliance Jio का दिवाली धमाका! 7 सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, जानें वैधता से लेकर सर्विस बेनिफिट्स
Redmi 12C
Redmi 12C में आपको बेहतरीन डिजाइन मिलता है, जिसे आप 10000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 6GB तक रैम मिलता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक आपके फोन को एक्टिव रखती है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines