5G Smartphone Deals: अगर आप एक नए फोन की तलाश में हैं, जो शानदार कैमरा फीचर्स से लैस हो तो इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी (Infinix Zero Ultra 5G) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की कीमत 50 हजार रुपये है, लेकिन आप इसे सिर्फ 10 हजार में खरीद सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट फोन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा को फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये की एमआरपी के साथ लिस्ट किया गया है, लेकिन फोन पर 18,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे फोन की कीमत घटकर सिर्फ 31,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनकी मदद से आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – Bluei Playpods: आर्मी-ग्रीन कलर और क्रिकेट थीम के साथ आया धांसू ईयरबड्स, कीमत है बेहद कम!
Infinix Zero Ultra 5G Bank and Exchange Offers
इसके अलावा फ्लिपकार्ट फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आप 750 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 1000 रुपये का कैशबैक कूपन भी मिल रहा है।
ऐसे में अगर आप सभी ऑफर्स का फायदा उठाने में कामयाब हो जाते हैं तो फोन की कीमत सिर्फ 10,249 रुपये होगी। इस तरह आप इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5G फोन को कुल कीमत 10,249 रुपये में खरीद सकते हैं।
Infinix Zero Ultra 5G Specifications
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Full HD+ 2400 x 1800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 9206nm प्रोसेसर है। फोन में चार्जिंग के लिए 180W का Thunder Charge फीचर मिलता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।
ये स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 के साथ आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP + 13MP का अल्ट्रा वाइड + 2MP का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32MP का कैमरा है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
13 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
16 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines