10 हजार में 5G फोन खरीद रहे हैं तो 5 चीजें जरूर देख लेना, नहीं तो पैसे हो जाएंगे बर्बाद!

Smartphone Buying Guide 2025: अगर आप भी इन दिनों कोई 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये 5 चीजें जरूर चेक कर लें। नहीं तो आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

5G Smartphone Buying Guide 2025

5G Smartphone Buying Guide 2025: पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक स्मार्टफोन 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हुए हैं। इन डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ कई कमाल के फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी 2025 में नया 5G फोन खरीदने की प्लान कर रहे हैं तो कुछ फीचर्स को पहले जरूर चेक कर लें। अगर डिवाइस में ये फीचर्स मिसिंग हैं तो आपको ऐसा फोन लेने से बचना चाहिए। इससे न सिर्फ आपका मोबाइल एक्सपीरियंस खराब होगा बल्कि आपके पैसे भी बर्बाद हो जाएंगे। चलिए जानें 10 हजार के बजट में फोन खरीद रहे हैं तो कौन सी 5 चीजें चेक करें…

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अगर आप 10 हजार के बजट में फोन खरीद रहे हैं तो आपको ज्यादातर डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो जी-सीरीज या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4-सीरीज प्रोसेसर देखने को मिलेंगे। आपको ज्यादा पुराने प्रोसेसर के साथ नहीं जाना है। अगर आप गेमिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं तो प्रोसेसर को एक बार जरूर चेक कर लें।

डिस्प्ले क्वालिटी

2025 में अगर आप फोन खरीद रहे हैं तो कम से कम एचडी+ रेजोल्यूशन वाला फोन लें और जिसका स्क्रीन साइज कम से कम 6.5 इंच हो। इससे आपको मूवी या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते टाइम अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा. अगर 10 हजार के बजट में आपको AMOLED पैनल मिलता है तो ये एक बेस्ट फोन होगा। रिफ्रेश रेट भी कम से कम 90Hz होना चाहिए।

बैटरी और चार्जिंग

अगर आप 10 हजार के बजट में फोन ले रहे हैं तो कम से कम 5000mAh बैटरी वाले डिवाइस के साथ ही जाएं। 2025 में कम mAh बैटरी वाले फोन के साथ जाना सही नहीं है। इतना ही नहीं फोन कम से कम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाला हो जिसमें 18W की चार्जिंग हो, ताकि डिवाइस फटाफट चार्ज हो सके।

कैमरा परफॉर्मेंस

आजकल ज्यादातर फोन 10 हजार के बजट में भी 50MP तक रियर कैमरा ऑफर कर रहे हैं और फ्रंट कैमरा 8MP का मिल रहा है। हालांकि अगर आपको तस्वीरें लेना पसंद है तो आपको थोड़े और पैसे खर्च करके कम से कम 15 हजार रुपये तक के डिवाइस के साथ जाना चाहिए। ज्यादातर कंपनियां कैमरे के मेगापिक्सल तो बढ़ा रही है लेकिन क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है। 10 हजार के बजट में आपको रियर कैमरा तो अच्छा मिल सकता है लेकिन फ्रंट कैमरा से आप ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। हमने काफी डिवाइस टेस्ट किए हैं जो लो लाइट में जाते ही बिलकुल खराब तस्वीरें लेते हैं।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

ये भी चेक कर लें कि फोन में लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन मिल रहा हो। कंपनी के अपडेट का ट्रैक रिकॉर्ड कैसे है ये भी ऑनलाइन चेक कर लें, ताकी फोन फ्यूचर-प्रूफ रहे। फोन की अलग-अलग ब्रांड से तुलना करें। फीचर्स के अलावा, डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस भी कैसी है इसका रिव्यू जरूर देख लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ