नई दिल्ली: भारत में पांचवीं पीढ़ी (5G) की दूरसंचार सेवाएं अक्टूबर 2022 से शुरू हो सकती हैं। एक अगस्त को खत्म हुई दूरसंचार स्पेक्ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं हैं। इस बोली में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अदानी डेटा सहित चार प्रमुख कंपनियां शामिल थीं। अब यहां यह साफ है कि देश में 5जी जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, इससे जुड़े कई सवाल हैं, जिनके उत्तर जनता खोज रही है। जैसे- आपका फोन 5G को सपोर्ट करता है या नहीं?
बीते सालों से कई फोन निर्माता कंपनियां सबसे एडवांस स्मार्टफोन बनाने के दौड़ लगा रहे हैं। कई देशों द्वारा इसे चलाया जा रहा है। अब भारत भी उनमें से ही एक है। 5G इंटरनेट 50Mbps से लेकर 1.8Gbps तक की तेज डाटा स्पीड प्रदान करने का दावा करता है।
कैसे पता चलेगा कि हमारा फोन 5जी सपोर्ट करेगा या नहीं
एंड्रॉइड फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट विकल्प पर टैप करें या मोबाइल नेटवर्क पर जाएं। इसके बाद पसंदीदा नेटवर्क पर दबाएं। फिर आपको सभी सपोर्टेड डिवाइस में 2G, 3G, 4G और 5G दिखाई देंगे। अगर उसमें आपको 5G दिखाई देता है तो आपका फोन इसे सपोर्ट करता है।
इस बात का भी रखें विशेष ख्याल
मामला यह है कि फिलहाल कई नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां अपने 5G नेटवर्क को रोल आउट कर रही हैं। ऐसे में अगर आप महंगा फोन खरीद रहे हों, जो 5G सपोर्ट करता हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जो सिम चल रहे हैं वो कंपनी 5जी सर्विस दे भी रही है या नहीं।
क्या जियो लाएगा सबसे पहले 5G
बता दें कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समय समय पर 5G की प्लानिंग और ट्रायल्स की जानकारी पेश करती रहती है। वहीं, अब जियो ने 5G नेटवर्क सर्विस को लेकर हिंट दिया है। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 5G नेटवर्क सर्विस को लेकर इशारा दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे भारत में 5G नेटवर्क सर्विस को रोलआउट करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो 5G सर्विस को पूरे देश में 15 अगस्त के दिन जारी कर सकती है। Jio अपने यूजर्स को वर्ल्ड क्लास और किफायती 5G और 5G-एनेबल्ड सर्विस देना का प्लान बना रही है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines