Best 5G Phone Deals under 10000: फ्लिपकार्ट पर पिछले कुछ दिनों से बड़ी सेल जारी है जिसका आज आखिरी दिन है। सेल के दौरान 5G फोन्स पर सबसे बेस्ट डील्स देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी काफी टाइम से एक सस्ता 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। फ्लिपकार्ट की इस सेल में कुछ 5G फोन तो 8 हजार रुपये से कम में भी मिल रहे हैं। हमने आपके लिए इस सेल की 3 बेस्ट डील्स शॉर्ट लिस्ट की हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानें…
Infinix Hot 50 5G
फ्लिपकार्ट की सेल में Infinix Hot 50 5G इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 12,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 9,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन पर Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यही नहीं आप फोन को 620 रुपये महीना देकर 18 महीने की EMI Plan पर भी खरीद सकते हैं।
Motorola G45 5G
सेल में मोटोरोला G45 5G भी इस वक्त सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। ये फोन कंपनी ने कुछ वक्त पहले 12,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप फोन को सेल में डिस्काउंट पर सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर तो कंपनी नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है जहां से आप सिर्फ 1,667 रुपये महीना देकर भी फोन को अपना बना सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 3 से 5 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
REDMI A4 5G
सेल में ये 5G फोन तो सबसे कम दाम में मिल रहा है। कंपनी ने ये डिवाइस 10,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 8,695 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit Card के साथ फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इसकी कीमत कम होकर 8 हजार रुपये से भी कम हो गई है। आप इस फोन को भी 539 रुपये महीना देकर 18 महीने की EMI Plan पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Samsung फैंस को झटका… iPhone 16 से भी महंगा होगा Galaxy S25? कीमत लीक
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
50 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines