How much will 5G Cost in India: देश में 5G नेटवर्क सर्विस को जल्द शुरू किया जा सकता है। एयरटेल की ओर से इसी महीने अगस्ते में 5G सर्विस (5G Service) को शुरू करने का ऐलान किया गया है। वहीं, जियो ने 5G सर्विस (5G Network Service) आजादी के अमृत महोत्सव से शुरू करने की बात कही है। ऐसे में सवाल आता है कि 5G सर्विस के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
5G सर्विस के लिए कितने खर्च करने होंगे पैसे?
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने 5G प्लान्स और कीमत की जानकारी दी है। कंपनी के टॉप एक्जीक्यूटिव ने कहा है कि 4G के मुकाबले 5G प्लानों की कीमत ज्यादा होगी। 5G प्लानों को प्रीमियम प्राइस के साथ अधिक डेटा बंडल्स में पेश किया जाएगा।
किस कीमत पर आएगी 5G सर्विस?
वीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रविंद्र टक्कर के अनुसार 5G सर्विस को अधिक कीमत और डेटा बंडल्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कहा कि कंपनी ने 5G स्पेक्ट्रम प्राप्त करने करने के लिए काफी ज्यादा रकम खर्च की है। इसलिए कंपनी की ओर से 5G सर्विस को प्रीमियम प्राइस पर पेश किया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी दी कि साल 2022 के अंत तक ओवल ऑल टैरिफ के प्राइस भी बढ़ सकते है।
17 शहरों के लिए खरीदें बैंड
वीआई के CEO ने कहा कि 5G स्पेक्ट्रम को खरीदने के लिए वोडाफोन आइडिया ने 18,800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कंपनी ने 17 शहरों के लिए 3300 MHz और 16 सर्किल के लिए 26GHz बैंड खरीदे हैं। इसके अलावा वीआई ने पंजाब, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 4G स्पेक्ट्रम भी प्राप्त किए हैं। हर साल कंपनी को नए स्पेक्ट्रम के लिए 1,680 करोड़ रुपये की इंस्टॉलमेंट देनी होगी।
5G के बाद बढ़ सकते हैं 4G प्लानों के दाम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल के अंत में भी अपने टैरिफ प्लानों के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, संभावना है कि इस साल भी टैरिफ प्लानों की कीमत बढ़ सकती है। 5G प्लानों को लॉन्च करने बाद कंपनियां अपने 4G टैरिफ की कीमतों को बढ़ा सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines