अगर आपके फोन में 5जी सपोर्ट है और सिम भी 5G नेटवर्क पर चल रही है लेकिन इंटरनेट की स्पीड बेहद कम मिल रही है तो जरूरी नहीं है कि फोन में कोई खराबी हो. 5G का आइकन दिखने के बावजूद कई बार इंटरनेट धीम चल सकता है. इसकी वजह कमजोर नेटवर्क कवरेज, टावर पर ज्यादा लोड फोन की नेटवर्क सेंटिंग जैसे परेशाी हो सकती है. यानी सिर्फ फोन में 5G होना तेज इंटरनेट की गारंटी नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो पहले इसकी वजह समझना जरूरी है.
सिर्फ 5G आइकन दिखना काफी नहीं
फोन की स्क्रीन पर 5G का आइकन देखकर लगता है कि इंटरनेट सबसे तेज चलना चाहिए, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. यह आइकन सिर्फ बताता है कि फोन 5G नेटवर्क से जुड़ा है. असली स्पीड नेटवर्क की क्षमता और उस समय उपल्बध संसाधनों पर निर्भर करती है. अगर आपके इलाके में 5जी कवरेज कमजोर है या फोन टावर से दूर हो तो स्पीड कम मिल सकती है. फोन बेहतर कनेक्शन के लिए अलग-अलग नेटवर्क बैंड के बीच स्विच भी कर सकता है, जिससे स्पीड में बदलाव महसूस हो सकता है.
टावर पर ज्यादा लोगों का लोड
अगर एक ही मोबाइल टावर से बहुत सारे लोग इंटरनेट चला रहे हैं तो नेटवर्क पर लोड बढ़ जाता है. ऐसे में 5जी कनेक्शन होने के बावजूद स्पीड कम हो सकती है. बाजार, स्टेडियम, भीड़भाड वाली जगह या किसी बड़े आयोजन के दौरान एक साथ ज्यादा लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. अगर इंटरनेट सिर्फ किसी खास समय या जगह पर स्लो होता है और दूसरी जगह ठीक चलता है तो वजह नेटवर्क पर ज्यादा लोड हो सकती है.
फोन की नेटवर्क सेटिंग भी वजह
कई बार फोन की नेटवर्क सेटिंग भी इंटरनेट की स्पीड पर असर डालती है. अगर नेटवर्क मोड सही तरीके से सेट नहीं है तो फोन उपलब्ध नेटवर्क के हिसाब से कनेक्शन बदल सकता है. इसके अलावा बैकग्राउंड में कई ऐप्स डेटा इस्तेमाल कर रहे हो तो भी इंटरनेट धीम महसूस हो सकता है. ऐसे मे नेटवर्क सेटिंग चेक करें. फोन रीस्टार्ट करें औ जरूरत पड़ने पर नेटवर्क सेटिंग रीसेट करके देखें.
ये भी पढ़ें-चोरी होने पर भी फोन स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा चोर! Android और iPhone में आज ही बदलें ये सेटिंग्स
घर के अंदर क्यों स्लो होता है 5G?
घर की दीवारें, खिड़कियां और इमारत की बनावट मोबाइल सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं.इसलिए घर के अंदर 5 जी की स्पीड कई बार बाहर के मुकाबल कम मिलती है. अगर कमरे में सिग्नल कमजोर है तो फोन बेहतर नेटवर्क पकड़ने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में खिड़की के पास खुले स्थान पर जाकर स्पीड चेक करें. बाहर स्पीड बेहतर होने पर समस्या कमजोर सिग्नल की हो सकती है.
सिम और फोन भी करें चेक
अगर उसी जगह दूसरे लोगों के फोन में 5जी तेज चल रहा है और आपके फोन में लगातार स्लो है तो सिम या फोन से जुड़ी समस्या हो सकती है. फोन को रीस्टार्ट करें और जरूरत होतो सिम दोबारा लगाकर देखें. साथ ही फोन का सॉफ्टवेयर अपडेटडेट है या नहीं यह भी चेक करें. समस्या बनी रहने पर मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करके नंबर और नेटवर्क कनेक्शन की जांच कराएं.
5G स्लो हो तो आजमाएं ये तरीके
सबसे पहले फोन रीस्टार्ट करके स्पीड चेक करें. इसके बाद खुले स्थान पर जाकर देखें कि इंटरनेट की स्पीड में बदलाव आता है या नहीं. फोन की नेटवर्क सेटिंग में 5जी से जुड़ी सेटिंग भी चेक करें. अगर समस्या सिर्फ किसी खास जगह या समय पर आती है तो तो नेटवर्क पर ज्यादा लोड वजह हो सकता है. वहीं अगर हर जगह लगातार स्पीड कम मिल रही है तो सिम, फोन की सेटिंग या ऑपरेटर से जुड़ी समस्या की जांच कराना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- फोन में Apps अपडेट नहीं करते? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्यों जरूरी है Update
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
7 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
10 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines