मोस्ट अवेटेड 5G नेटवर्क सर्विस का शनिवार को ऐलान हो गया है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress 2022) में 5जी की लॉन्चिंग की गई है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप में एक कार की टेस्ट ड्राइविंग भी की।
प्रगति मैदान में बैठे-बैठे पीएम मोदी ने 5जी टेक्नोलोजी की मदद से यूरोप में कार चला ली। 5जी किस तरह से टेक्नोलोजी की दुनिया में बदलाव लाने में कायम रहेगी, इसकी भी जानकारी मिली। यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंच पर पीएम मोदी की एक तस्वीर ट्विट करते हुए लिखा कि “दुनिया चला रहा भारत।”
अभी पढ़ें – Flipkart Smart TV Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं ये स्मार्ट टीवी! हाथ से ना जानें दें ये मौका
जियो ग्लास पहनकर किया 5जी तकनीक का अनुभव
प्रगति मैदान में पीएम मोदी ने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों (Jio True 5G Device) को देखा। साथ ही उनमें शामिल एक उपकरण ‘जियो-ग्लास’ (Jio Glass 5G) का भी अनुभव किया। इस दौरान पीएम ने जियो ग्लास 5जी को पहना और उसे अनुभव किया।
इसी के साथ ही युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम ने उन्हें एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास के बारे में भी समझा। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान भी वहां उपस्थित रहे। इसके अलावा रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी और रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी उपस्थित रहें।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5जी का ऐलान
आपको जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में IMC 2022 के छठे एडिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G नेटवर्क सर्विस का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रही दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई भी रोक नहीं सकेगा। यहां पर हमारा अधिकार है। हम भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। भारत ही चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
11 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines