Flipkart Big Billion Days 2023: ई-कॉमर्स वेब साइट्स फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आज से प्लस और प्राइम मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत हो गई है। जबकि सभी लोगों के लिए कल यानी 8 अक्टूबर से यह सेल लाइव हो जाएगी। इससे पहले ही दोनों ही प्लेटफार्म पर मिलने वाले डील्स एंड ऑफर्स सामने आ गए हैं। फ्लिपकार्ट अपनी आगामी बिग बिलियन डेज सेल 2023 के दौरान सभी रेंज के प्रोडक्ट्स और डिवाइस पर डिस्काउंट दे रहा है।
हालांकि सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स डील्स ने ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स 7 अक्टूबर यानी आज से सेल में ऐप्पल, सैमसंग, वीवो, मोटोरोला समेत कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। बिग बिलियन डेज सेल 15 अक्टूबर को खत्म होगी, और अगर आप भी इस सेल में 15 हजार से कम का स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट डील्स लेकर आये हैं। चलिए सभी बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy F34 5G
सैमसंग गैलेक्सी F34 5G अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था, जिसमें 6.46-इंच का फुल-HD+ sAMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC से लैस है और इलेक्ट्रिक ब्लैक, मिस्टिक ग्रीन और ऑर्किड वॉयलेट कलर ऑप्शन में आता है।
इसे फोन को कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसकी कीमत कम होकर 16,499 रुपये हो गई है। एक्स्ट्रा बैंक ऑफर के साथ आप फोन पर 1,500 का डिस्काउंट भी ले सकते हैं। जिसके बाद हैंडसेट की कीमत घटकर 14,999 रुपये हो जाती है।
ये भी पढ़ें : Prime Members के लिए शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Sale, देखें कुछ बेस्ट डील्स
Redmi Note 12 5G
Redmi Note 12 5G को भारत में इस साल की शुरुआत में जनवरी में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान, फोन अब 15,999 रुपये का मिलने वाला है। बैंक ऑफर के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत कम होकर 15,000 रुपये हो जाती है। Redmi के नोट 12 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD AMOLED डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 SoC से लैस है।
Infinix Hot 30 5G
Infinix Hot 30 5G को इस साल की शुरुआत में जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC से लैस है और 128GB स्टोरेज के साथ 4GB और 8GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन का 4GB रैम वैरिएंट 12,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। हालांकि बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ये फोन 11,499 रुपये में मिल रहा है।
Realme 11x 5G
Realme ने अगस्त में भारत में Realme 11 5G के साथ Realme 11X 5G को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीं फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ये फोन 12,999 रुपये में मिल रहा है।बैंक ऑफर के साथ कंपनी फोन पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Realme 11X 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC से लैस है और मिडनाइट ब्लैक और पर्पल डॉन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Infinix Note 30 5G
सेल के दौरान फोन 13,499 रुपये में उपलब्ध होगा। जिसमे आपको 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलने वाला है। इसकी एक्चुअल प्राइस 14,999 रुपये है। बैंक ऑफर का यूज करके आप फोन पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं।
Infinix Note 30 5G को जून में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC प्रोसेसर है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और यह इंटरस्टेलर ब्लू, मैजिक ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines