khursheed
Read More
---विज्ञापन---
In These Countries Apple iPhone 15 series is cheaper than in India: भारत में iPhone 15 सीरीज की बिक्री शुरू हुए अभी लगभग एक महीना ही हुआ है। हमेशा की तरह न्यू आईफोन के बहुत सारे खरीदार हैं। हालांकि, iPhone हमेशा से काफी महंगा प्रोडक्ट रहा है और इसलिए ये कई लोगों की पहुंच से बाहर है। वहीं कई लोग भारत में आईफोन के ज्यादा प्राइज होने के चलते दूसरे देशों से खरीदने पर विचार करते हैं क्योंकि वहां पर आईफोन भारत की तुलना में सस्ता है। यहां पर हम आपको पांच ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप भारत से सस्ते आईफोन खरीद सकते हैं।
अमेरिका में iPhone 15 सीरीज के मॉडलकी शुरुआती कीमते 66,315 रुपये हैं। वहीं, iPhone 15 Plus की कीमत 74,654 रुपये से शुरू है। इसके अलावा iPhone 15 Pro 82,866 रुपये से शरू होता है। अगर iPhone 15 Pro Max की बात करें तो यह आपको अमेरिका में 99,458 रुपये में मिल जाएगा।
कनाडा में iPhone 15 सीरीज के मॉडलों की शुरुआती कीमत अमेरिका से थोड़ी से ज्यादा है। यहां पर iPhone 15 68,442 रुपये से शुरू होता है। वहीं, iPhone 15 प्लस 77,538 रुपये में मिलता है। इसके अलावा iPhone 15 Pro कीमत 87,847 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही बात अगर iPhone 15 Pro Max की करें तो यह आपको 106,018 रुपये में मिलेगा।
दुबई में iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल भी आपको इंडिया से सस्ते दाम में मिलते हैं। यहां पर iPhone 15 60,000 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 15 Plus की कीमत 86,023 रुपये से शुरू होती है। वहीं, iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत 97,291 रुपये है।
चीन में iPhone 15 68,000 रुपये से शुरू होता है और iPhone 15 प्लस 79,000 रुपये से शुरू है। इसके अलावा iPhone 15 Pro का प्राइज 90,000 रुपये है तो iPhone 15 Pro Max 1.13 लाख रुपये मिल जाएगा।
हांगकांग में iPhone 15 73,343 रुपये से शुरू होता है और iPhone 15 प्लस 81,848 रुपये में मिलता है। इसके अलावा iPhone 15 Pro की कीमत 91,413 रुपये रखी गई है। वहीं, iPhone 15 प्रो मैक्स 108,413 रुपये से शुरू होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।