अगर आप भी घर बैठे सिनेमा जैसा मजा लेना चाहते हैं और एक अच्छे 4K स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब महंगे टीवी खरीदने का झंझट नहीं क्योंकि Flipkart पर कुछ शानदार 4K LED Smart TV बेहद अफोर्डेबल कीमतों में मिल रहे हैं। इन टीवी में आपको मिलेगा Ultra HD डिस्प्ले, शानदार साउंड क्वालिटी और कई स्मार्ट फीचर्स वो भी सिर्फ 27,000 रुपये के अंदर। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से टीवी इस डील में शामिल हैं और कौन-सा मॉडल आपके बजट और जरूरत के हिसाब से फिट बैठेगा।
Motorola Envision X 43 इंच QLED Ultra HD
अगर आपका बजट 23 हजार के आसपास है और आप एक भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं तो Motorola Envision X एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले मिलता है जो Netflix, Prime Video, Hotstar और YouTube जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। इसमें 20W का साउंड आउटपुट और 60Hz रिफ्रेश रेट भी है जिससे गेमिंग और मूवी देखने का अनुभव स्मूद और शानदार होता है। यह TV आपको मिल रहा है 22,999 रुपए की कीमत पर।
Mi 43 इंच Ultra HD 4K with Dolby Audio
Mi हमेशा से ही बजट में बेहतरीन डिवाइस देने के लिए जाना जाता है। यह 43 इंच का Ultra HD TV भी इसी लिस्ट में आता है। इसमें 3840×2160 पिक्सल की रेजोलूशन, 30W का साउंड आउटपुट और 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह टीवी भी Netflix, Prime, Hotstar और YouTube को सपोर्ट करता है। साथ ही गेमिंग कंसोल से कनेक्ट करना भी आसान है। इसकी कीमत है 26,999 रुपए।
Acer Super Series 43 इंच QLED Ultra HD 4K
अगर आपको साउंड क्वालिटी के साथ साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी भी चाहिए तो Acer Super Series आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 80W का दमदार साउंड आउटपुट और 3840×2160 पिक्सल की QLED डिस्प्ले मिलती है। यह टीवी गेमिंग कंसोल से भी आसानी से जुड़ जाता है और OTT प्लेटफॉर्म्स की पूरी रेंज को सपोर्ट करता है। यह आपको मिलता है मात्र 25,999 रुपए में।
Acer Pro Series 55 इंच 4K LED Smart TV (Bonus Option)
अगर आप 30,000 का थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं तो Acer Pro Series 55 इंच वाला टीवी भी एक कमाल का ऑप्शन है। इसका बड़ा डिस्प्ले और 36W का साउंड आउटपुट आपके लिविंग रूम को थिएटर बना देगा। इसमें Google TV 5.0 और Dolby Audio का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत है 30,999 रुपए।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 hr agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
18 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
19 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
21 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
23 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines