Amazon Apple Sale: Apple प्रोडक्ट्स अपनी शानदार क्वालिटी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनकी कीमतें आमतौर पर ज्यादा होती हैं। ऐसे में, अगर आप हमेशा से इसके प्रोडक्ट्स खरीदना या यूज करना पसंद करते हैं, तो आपके पास एक खास मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Amazon पर Apple के कई प्रोडक्ट्स जैसे MacBook, iPad, Apple Watch, AirPods और अन्य एक्सेसरीज पर 45% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म आपको एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और कई बेहतरीन डील्स भी दे रहा है। आइए, जानते हैं कि इस सेल में कौन-कौन से Apple प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिल रही है।
MacBook पर 24% तक की डिस्काउंट
अगर आप अपने लिए MacBook खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन डील है। चाहे आपको अपने बिजनेस मीटिंग्स के लिए एक लैपटॉप चाहिए हो, कॉलेज प्रोजेक्ट्स पर काम करना हो या ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए डिवाइस चाहिए हो, Apple MacBook ज्यादातर लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। बता दें कि Amazon सेल में MacBook पर 24% तक की छूट मिल रही है, जिससे आप इस प्रीमियम लैपटॉप को किफायती कीमत में खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए Apple MacBook Air 13.3 इंच की कीमत 89,990 रुपये है, जो 24% डिस्काउंट के बाद 67,990 रुपये में मिल रहा है।
Apple iPad पर 27% तक की छूट
अगर आप डिजाइनर, गेमर या स्टूडेंट हैं और एक पावरफुल टैबलेट की तलाश में हैं, तो Apple iPad आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अब आप 27% तक की छूट के साथ iPad खरीद सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी को बेहतर बना सकते हैं। शानदार रेटिना डिस्प्ले, दमदार A-Series चिपसेट, और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट डिज़ाइन के साथ, iPad अब पहले से अधिक किफायती कीमत पर मिल रहा है। मान लीजिए आपको Apple iPad (10th Generation) 10.9 इंच टैबलेट खरीदना है, जिसकी कीमत 54,900 रुपये है। इसे 27% डिस्काउंट के बाद केवल 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Apple Watch पर 46% तक की छूट
अगर आप Apple Watch खरीदना चाहते थे, लेकिन बजट के कारण अब तक इसे नहीं खरीद पाए, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। Amazon पर अब Apple Watch पर 46% तक की छूट मिल रही है। Apple Watch न केवल एक शानदार स्मार्टवॉच है, बल्कि आपकी फिटनेस और हेल्थ को ट्रैक करने के लिए भी परफेक्ट डिवाइस है। उदाहरण के लिए Apple Watch SE को आप 49,900 रुपये के बजाय 27,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Apple AirPods पर 18% तक की छूट
अमेजन पर Apple AirPods को बेस्ट डिस्काउंट प्लान के साथ पेश किया गया है। आप 18% तक की छूट के साथ AirPods खरीद सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर AirPods Pro, 2nd और 3rd जनरेशन के क्लासिक AirPods पर लागू है। यह सेल आपके लिए बेहतरीन डील लेकर आई है।
अन्य Apple एक्सेसरीज पर छूट
अगर आपको Apple के डिवाइस के अलावा दूसरी एक्सेसरीज में दिलचस्पी है, तो आप सिर्फ Apple डिवाइसेज ही नहीं, बल्कि उनकी एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं। Amazon इस सेल में Apple Pencil, AirTags, कीबोर्ड और माउस पर 25% तक की छूट दे रहा है।
यह भी पढ़ें –Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! वापस आ गया कंपनी का ये सबसे सस्ता प्लान
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
6 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
7 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
10 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
11 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
12 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines