बिना इलेक्ट्रिक इस 30000 mAh पावर बैंक को करें चार्ज, बिजली जाने पर LED लाइट की तरह करें यूज

30000 mAh Power Bank

बिना इलेक्ट्रिक इस 30000 mAh पावर बैंक को करें चार्ज, बिजली जाने पर LED लाइट की तरह करें यूज

स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए बिजली और सोलर पैनल से चार्ज होने वाले कई पावर बैंक पहले से ही उपलब्ध हैं। अब एक नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए बगैर बिजली और सोलर पैनल के चार्ज होने वाले पावर बैंक को लॉन्च किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव है? जिस तरह से बाइक और कार की बैटरी को मोटर के जरिए चार्ज करते हैं, इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पावर बैंक को पेश किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें एक LED लाइट पैनल भी है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बिजली नहीं होने पर इसे एक टॉर्च के रूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

10,000 mAh और 20,000 mAh की बैटरी पैक के साथ कई मशहूर कंपनियों के पावर बैंक उपलब्ध है। लेकिन Revolt PB-200.k को 30,000 mAh की क्षमता के साथ पेश किया गया है। इसे केवल एक बार फुल चार्ज करने पर मल्टीपल डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें कई और आधुनिक फीचर्स को जोड़ा गया है। आइए उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के ऊपर एक नजर डालते हैं।

Revolt PB-200.k पावर बैंक से करें मल्टीपल डिवाइस चार्ज

आमतौर पर पावर बैंक में केवल दो पोर्ट ही देखने को मिलते हैं। लेकिन Revolt PB-200.k में कुल 5 पोर्ट दिया गया है। इनमें दो USB A पोर्ट, दो USB टाइप C पोर्ट और एक माइक्रो USB आउटलेट पोर्ट शामिल हैं। एक साथ सभी पोर्ट से मल्टीपल डिवाइस चार्ज करते समय इसमें 15 W का आउटपुट मिलता है। बिल्ट इन सोलर चार्जिंग फीचर होने की वजह से इसे कहीं भी यात्रा करते समय चार्ज कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग-अलग डिवाइस चार्ज करते समय भी इस पावर बैंक को चार्ज किया जा सकता है।

बिना बिजली और सोलर पैनल कैसे करें चार्ज

विशेष सोलर पैनल और बगैर बिजली के चार्ज करने के लिए इंटीग्रेटेड क्रैंक को यूज करें। खाली समय में इससे मैनुअली हाथों से तेजी से घुमाकर पावर बैंक को चार्ज कर सकते हैं। हालांकि इलेक्ट्रिसिटी और सोलर पैनल की तुलना में इसे चार्ज होने में अधिक समय लग सकता है। लेकिन इस फीचर के साथ बाजार में अभी केवल Revolt PB-200.k पावर बैंक ही मौजूद है। इसके अलावा ये PD 3.0 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Revolt PB-200.k को LED टॉर्च लाइट की तरह करें यूज

Revolt PB-200.k को बिजली नहीं होने पर इसमें मौजूद एलईडी लाइट को ऑन कर टोर्च की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पास-थ्रू चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका वजन मार्केट में मौजूद अन्य पावर बैंक की तुलना में ज्यादा है। 714 ग्राम वजन होने के कारण कहीं भी यात्रा पर जाते समय इसके लिए बैग में अलग से जगह बनाना ना भूलें।

काफी हैंडी है Revolt PB-200.k

इस पावर बैंक को बनाते समय लुक और डिजाइन के ऊपर काफी ध्यान दिया गया है। इसे बैग और साइकिल के अलावा घर में किसी स्थान पर लटकाने के लिए एक धागा दिया गया है। धागे के साइड में ही क्रैंक टूटे नहीं इससे ध्यान में रखते हुए नीचे की तरफ फिट किया गया है। क्रैंक से पावर बैंक को चार्ज करने के लिए इसे बाहर की तरफ निकालकर घुमा सकते हैं। इसके बाद फुल चार्ज होने पर वापस अंदर की तरफ मोड़ कर फिट कर दें। इसके अलावा मल्टीपल डिवाइस को चार्ज करते समय इसे पॉकेट या हाथ में लेकर आराम से चल सकते हैं।

Revolt PB-200.k Price

Revolt PB-200.k पावर बैंक को फिलहाल यूरोप में पेश किया गया है। रिवॉल्ट कंपनी के अनुसार इसे जल्दी ही अलग-अलग देशों में लॉन्च करने की योजना है। भारत में इसे कब तक पेश किया जाएगा फिलहाल इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इसे जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे कई बड़े शहरों में रहने वाले लोग आसानी से खरीद सकेंगे। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो ये 95 डॉलर है। भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी कीमत 7,813 रुपये तक पहुंच जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ