Diwali Gift: दिवाली का त्योहार केवल कुछ दिन दूर है, ऐसे में हम अपने परिवार वालों को कुछ न कुछ गिफ्ट देना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घरवालों को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं तो फीचर फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जैसे कि हम जानते हैं कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जो स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन रखना पसंद करते हैं। इसलिए, हम आपके लिए कुछ ऐसे फोन के लाए है, जो आपके बड़े काम आ सकते हैं।
यहां हम ऐसे ही तीन फीचर फोन लाए हैं, जिनकी कीमत 2000 रुपये से कम है। इस लिस्ट में मोटोरोला और नोकिया के डिवाइस शामिल हैं। यहां हम इन तीनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nokia All-New 105
ये नोकिया का खास फीचर फोन है, जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। ये स्टॉग बिल्ड और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में 2000 कॉन्टैक्ट और 500 SMS को सेव रखने की क्षमता है। इसमें आपको पुराना और क्लासिक गेम स्नेक भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन में बिल्ट-इन रेडियो की सुविधा मिलती है, जिससे आप म्यूजिक सुन सकते हैं। डिवाइस में इन बिल्ड UPI ऐप की सुविधा है, जिससे आप किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 1249 रुपये है। बता दें कि इस डिवाइस को डुअल सिम और सिंगल सिम ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Motorola All-New A10
ये मोटोरोला का फीचर फोन है, जिसमें 0.03GB रैम और 32GB का स्टोरेज मिलता है। इस डिवाइस में एडवांस मीडियाटेक प्रोसेसर मिलता है। मोटोरोला के इस डिवाइस में 800mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 दिनों के स्टैंडबाई टाइम के साथ आता है।
इस डिवाइस में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और वॉयस फीचर की सुविधा भी मिलती है। इस फोन के साथ आप मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस फोन को आप अमेजन पर 1159 रुपये में खरीद सकते हैं।
motorola
यह भी पढ़ें – Cyber Security: साइबर हमलों में इस्तेमाल हो रहे AI पावर्ड मैलवेयर, तेजी से बढ़ रहा है खतरा
Nokia 130 Music
ये नोकिया का बेहतरीन फीचर फोन है, जिसमें 32 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इस डिवाइस में बेहतरीन कॉलिंग और साउंड के लिए लाउडस्पीकर दिया गया है। नोकिया के इस फोन में एक डेडिकेटेड म्यूजिक बटन दिया गया है । इस डिवाइस में एक बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 30 दिनों की स्टैंडबाय लाइफ के साथ लाया गया है। इस फोन में भी आपको एफएम रेडियो की सुविधा मिलती है,जिसमें आप अपना मनचाहा चैनल चुन सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसे 1846 रुपये में खरीदा जा सकता है।
nokia 130
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines