24-Inch Apple iMac Launch Soon: जापानी प्रकाशन मैक ओटकारा के अनुसार, ऐप्पल एक नए 24-इंच iMac पर काम कर रहा है जो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6E सपोर्ट सहित कई अन्य जरूरी अपग्रेड के साथ आएगा। इसके एम2 और एम 2 प्रो कॉन्फिगरेशन में आने की उम्मीद है।
स्टॉक में नहीं है iMac
iMac 2020 के कुछ कॉन्फिगरेशन को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में Apple ऑनलाइन स्टोर पर एक महीने तक की देरी का सामना करना पड़ रहा है और यह अनिश्चित है कि iMac रिफ्रेश जल्द ही आ रहा है या नहीं। जबकि टेक दिग्गज ने अपनी अधिकांश पेशकशों को नए एम2 चिपसेट में अपग्रेड कर दिया है। पुराने चिप और डिजाइन के साथ बेचे जाने वाले एकमात्र मैक में मैकबुक एयर 2020 और आईमैक 2021 शामिल है।
M3 चिपसेट के साथ भी आ सकता है अपकमिंग iMac
इधर ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि ऐप्पल अपने नए iMac को आगामी M3 चिपसेट के साथ पेश कर सकता है।
M3 चिप को अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद
M2 चिप की तुलना में M3 चिप बेहतर प्रदर्शन करता है, जो TSMC के 5nm प्रोसेस नोड पर आधारित है। अफवाह ये भी है कि आगामी चिप में एक इंटिग्रेटेड जीपीयू होगा जो हार्डवेयर रे ट्रेसिंग का समर्थन करता है। चिप के 2024 के मध्य में लॉन्च होने की अफवाह है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर न तो चिप्स की लॉन्च डेट का खुलासा किया है और नहीं 24-इंच iMac के बारे में कोई जानकारी दी है।
यह भी पढ़ेंः Apple हर साल एक नया iPhone क्यों पेश करता है? Tim Cook ने किया खुलासा
Apple Iphone 15 की जबरदस्त मांग
इसके इतर कंपनी ने इस साल आईफोन 15 को पेश किया है, जो टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। ऐप्पल ने पहली बार आईफोन को टाइप C चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। आईफोन 15 प्रो A17 Pro Chip, 6 Core Processor Processor द्वारा संचालित है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines