हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए साल में हर कार ओनर को जरूर खरीदने चाहिए ये 5 काम के गैजेट्स, नंबर 3 तो सबसे जरूरी

कार है लेकिन ये 5 गैजेट्स नहीं हैं? तो आप 2026 में भी पुराना ड्राइविंग एक्सपीरियंस जी रहे हैं. सफाई से लेकर सेफ्टी और वायरलेस कनेक्टिविटी तक, ये सस्ते लेकिन काम के कार गैजेट्स हर कार ओनर के लिए बन चुके हैं जरूरत. जानते हैं कौनसे हैं ये गैजेट.

विज्ञापन
हर कार ओनर को 2026 में जरूर खरीदने चाहिए ये गैजेट्स (Photo-Freepik)

Best Car Gadgets: आज के समय में कार सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. सर्दियों की ठंडी सुबह हो या फिर आने वाली तेज गर्मी, कार हमें आराम और सहूलियत देती है. लेकिन कई बार छोटी-छोटी परेशानियां ड्राइविंग एक्सपीरियंस खराब कर देती हैं- जैसे गाड़ी की सफाई, फोन चार्ज करना, या फिर सड़क पर किसी अनहोनी से खुद को सुरक्षित रखना. अच्छी बात यह है कि अब ऐसे कई स्मार्ट और किफायती गैजेट्स आ चुके हैं, जो कार की देखभाल को आसान बनाते हैं और सफर को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक करते हैं. 2026 में हर कार ओनर को इन 5 उपयोगी गैजेट्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए.

कार ड्राइविंग का एक्सपीरियंस बदल देंगे ये 5 कूल गैजेट्स

1. हाई-स्पीड एयर डस्टर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा साफ-सुथरी दिखे, तो यह छोटा सा गैजेट काफी काम का है. जो है XECH Mini हाई-स्पीड एयर डस्टर, ये कार धोने के बाद पानी सुखाने में मदद करता है और धूल की मोटी परत को पलभर में हटा देता है. इससे पत्ते या हल्की गंदगी भी आसानी से उड़ जाती है. यह हाथ में पकड़ने में आसान है और USB-C से चार्ज हो जाता है. 1,40,000 RPM की ताकत इसे सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर, कीबोर्ड और घर की सफाई के लिए भी उपयोगी बनाती है. इसकी कीमत करीब 2,000 है.

विज्ञापन

2. कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर

कार के अंदर ऐसे कई कोने होते हैं, जहां सामान्य वैक्यूम क्लीनर नहीं पहुंच पाता. कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर इसी समस्या का हल है. NUUK REN GO कार्डलेस वैक्यूम क्लीनर में 11,000 PA की पावरफुल सक्शन मिलती है और यह 4-इन-1 फंक्शन के साथ आता है. सात अलग-अलग अटैचमेंट्स और स्टोरेज बैग इसे और भी उपयोगी बनाते हैं. अगर आप अपनी कार को हमेशा साफ रखना पसंद करते हैं, तो करीब 3,500 रुपये की कीमत वाला यह गैजेट आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

3. डैशकैम

आज के हालात में डैशकैम लगाना लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. ये भारतीय सड़कों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है. ऐसे में Qubo Smart Dashcam Pro 3K सबसे सही डील है. इसकी वीडियो क्वालिटी इतनी साफ है कि आगे चल रही गाड़ियों की डिटेल्स आसानी से दिख जाती हैं. बेहतर सुरक्षा के लिए फ्रंट और रियर दोनों कैमरों वाला वेरिएंट ज्यादा फायदेमंद है, जिसकी कीमत करीब 13,000 रुपये है. इसमें 3.2-इंच की बड़ी स्क्रीन, GPS, Wi-Fi और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोगी रहता है.

विज्ञापन

4. वायरलेस Android Auto और CarPlay अडैप्टर 

अगर आपकी कार में पहले से वायर्ड Android Auto या Apple CarPlay है और आप केबल्स से परेशान हैं, तो यह अडैप्टर काफी काम का साबित हो सकता है. Portronics Tune की मदद से आप अपने सिस्टम को वायरलेस बना सकते हैं. हालांकि यह सभी कार सिस्टम्स के साथ काम नहीं करता, इसलिए खरीदने से पहले कम्पैटिबिलिटी जरूर जांच लें. करीब 1,800 रुपये की कीमत में यह गैजेट कार के अंदर फैले तारों के झंझट को खत्म कर देता है.

विज्ञापन

5. मोबाइल होल्डर

ड्राइविंग के दौरान फोन का सही जगह पर होना बहुत जरूरी है. Spigen का मैग्नेटिक एयर वेंट मोबाइल होल्डर इस काम को आसान बनाता है. इसमें मजबूत मैग्नेट लगे हैं, जिससे iPhone को सीधे लगाया जा सकता है. Android यूजर्स के लिए इसमें एक मेटल रिंग भी मिलती है. करीब 1,000 रुपये की कीमत वाला यह होल्डर फोन को सुरक्षित रखता है और नेविगेशन इस्तेमाल करना भी आसान बनाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tata Nano 2026: क्या फिर लौट रही आम आदमी की कार Nano? वापसी को लेकर चर्चा तेज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola