Best Compact Powerful Smartphone: बड़े-बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स के बीच अब छोटे डिस्प्ले वाले कॉम्पैक्ट फोंस काफी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। कॉम्पैक्ट साइज़ होने की वजह से इन्हें एक हाथ से आसानी से यूज़ किया जा सकता है। इनमें डिस्प्ले काफी रिच होने के साथ पावरफुल प्रोसेसर का भी साथ मिलता है। अगर आप भी एक ऐसा ही फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको Apple से लेकर Samsung के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं….
Apple iPhone 16e
- कीमत: 59,900 रुपये से शुरू
- वजन: 167 ग्राम
- साइज टाइप: कॉम्पैक्ट
iPhone 16e एक एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट फोन है। इस फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल Fusion (2-in-1 camera system) कैमरा दिया गया है, इसके साथ हाईब्रिड फोकस पिक्सल, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और सुपर हाई रिज़ॉल्यूशन (24MP+48MP) का सपोर्ट मिलता है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ऑडियो जूम वाला फीचर भी मिलता है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। परफॉरमेंस के लिए यह A18 चिपसेट के साथ आता है। फोन के साथ ios 18.3 मिलता है। इसमें एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 3,961mAh की बैटरी दी गई है, फुल चार्ज पर यह एक दिन आराम से चल जाती है। साइज़ में छोटा, लेकिन काम में काफी फ़ास्ट ये फ़ोन। 59,900 रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है।
Samsung Galaxy S25
- कीमत: 80,999 रुपये से शुरू
- वजन: 162 ग्राम
- साइज टाइप: कॉम्पैक्ट
सैमसंग का गैलेक्सी S25 साइज़ में कॉम्पैक्ट जरूर है लेकिन यह काफी तगड़े प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन का वजन 162 ग्राम है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से एक हाथ से इस फ़ोन को यूज कर सकते हैं। फोन में 6.2-इंच का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिनमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इसके अलावा इस फ़ोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मिलता है। परफॉरमेंस के लिए गैलेक्सी S25 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया है। इसमें 4000mAh की बैटरी पैक दिया है जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में AI फीचर्स मिलेंगे।
OnePlus 13s
- कीमत: 54,999 रुपये से शुरू
- डिस्प्ले: 6.32-इंच
- साइज टाइप: कॉम्पैक्ट
OnePlus 13s एक स्लिम और कॉम्पैक्ट साइज़ वाला फ़ोन है। फ़ोन से गर्म ना हो इसके लिए इसमें खास 3D डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus 13s में 6.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है। फोटो और वीडियो शूट के लिए इस फोन में 50MP+50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।
फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। यह फोन OxygenOS 15.0 के साथ मिलकर एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। OnePlus 13s में 12GB और 16GB रैम के ऑप्शन मिलते हैं। 80W फास्ट चार्जिंग के साथ इसमें 5,850mAh का बैटरी पैक दिया है। 8 स्पीकर्स के साथ यह फोन जबरदस्त साउंड ऑफर करता है। OnePlus 13s की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines