हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट All-in-One PC, अब मिनटों में होगा काम

Best All-in-One PC: अगर आप अपने पुराने डेस्कटॉप से बोर हो गये हैं, तो यहां हम आपको 27 इंच और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हमने Acer, Asus और Lenovo ब्रांड के पीसी इस लिस्ट में शामिल किये हैं।

विज्ञापन

लैपटॉप और डेस्कटॉप के साथ ही पिछले कुछ सालों में All-in-One PC की डिमांड खूब देखने को मिली है। कीमत में किफायती और साइज़ में ये बड़े होते हैं। इतना ही नहीं स्क्रीन के बैक साइड में पूरा CPU फिट होता है। वीडियो एडिट से लेकर ग्राफिक्स का काम हो या फिर स्टूडेंट्स को अपने काम करना हो, ऑल इन वन PC काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। आजतक ये काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने पुराने डेस्कटॉप से बोर हो गये हैं, तो यहां हम आपको 27 इंच और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Acer Aspire C27

विज्ञापन

Acer Aspire C27 का डिजाइन प्रीमियम है। इसमें 27 इंच का IPS HD डिस्प्ले लगा है जो 3 साइड बैजेल लेस है। इस डिस्प्ले में कलर्स काफी रिच मिलते हैं। वीडियो देखना, फोटो या गेमिंग के दौरान डिस्प्ले से आपको कोई शिकायत नहीं होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core i5 की ताकत मिलती है इसके CPU की स्पीड 3.3Ghz है यह 1TB की इंटरनल SSD और 16GB रैम से लैस है।

इसमें वीडियो कॉल के लिए 5MP का Webcam दिया है इसके राइट साइड में पोर्ट्स दिए है ताकि आप आसानी से एक्सेस कर सके Acer Aspire C27 के साथ आपको एक वायरलेस की-बोर्ड और माउस मिलेगा। खास बात ये है कि ये पूरी मशीन आपको वाइट कलर में मिलेगी। Acer Aspire C27एक परफेक्ट PC है। अमेजन इंडिया पर इस सिस्टम की कीमत 60,990 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

ASUS AiO V470

आल इन वन पीसी में आप ASUS का AiO V470 मॉडल देख सकते हैं। इसमें 27 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ एक वायरलेस की-बोर्ड और माउस दिया जा रहा है। इसके पैक साइड पर पोर्ट्स दिए हैं। इसमें विंडोज 11 मिलता और ऑफिस 24 मिलता है। इसमें Retractable फ्रंट कैमरा दिया है। यह भी फुल वाइट कलर में है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर दिया है। यह 1TB की इंटरनल SSD और 16GB रैम से लैस है। डिजाइन के मामले में यह प्रीमियम है। अमेजन इंडिया पर इस सिस्टम की कीमत 68,990 है।

विज्ञापन

Lenovo IdeaCentre AIO 3

लेनोवो का आईडिया सेंटर AIO 3 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह भी वाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसमें 27 इंच का एंटी ग्लेर Full HD डिस्प्ले मिलता है। लेनोवो के इस इसके साथ एक वायरलेस की-बोर्ड और माउस दिया जा रहा है। इसके पैक साइड पर पोर्ट्स दिए हैं। इसमें MS Office Home and Student 2021 मिलता है। इसमें Retractable फ्रंट कैमरा दिया है। यह भी फुल वाइट कलर में है। परफॉरमेंस के लिए इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर दिया है। यह 1TB की इंटरनल SSD और 16GB रैम से लैस है। यह प्रीमियम जरूर है पर डिजाइन के मामले में इम्प्रेस नहीं कर पाता। अमेजन इंडिया पर इस सिस्टम की कीमत 60,403 है। इसमें Alexa बिल्ट इन मिलता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Best Split AC: ये हैं 1 टन वाले बेस्ट 5 स्टार स्प्लिट AC, तपती गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola