Jio OTT Subscription: Reliance Jio अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से प्लान लाता है। ये प्लान यूजर की जरूरतों के हिसाब से होते हैं। ऐसे में अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जो एंटरटेनमेंट से भरपूर हो, तो हम आपके लिए ऐसा ही एक ऑप्शन लाए हैं। हम जियो के 445 रुपये वाले प्लान की बात कर रहे हैं, जिसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेसिक कनेक्टिविटी से ज्यादा की उम्मीद करते हैं। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5G एक्सेस, 2GB डेली डेटा, फ्री वॉयस कॉल्स और 13 ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio 445 रुपये प्रीपेड प्लान
Jio का यह नया प्लान न केवल बेहतर कनेक्टिविटी देता है, बल्कि आपके एंटरटेनमेंट का भी ध्यान रखता है। इस प्लान के तहत यूजर भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा का बेनिफिट मिलता है। 2GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
वैलिडिटी की बात करें तो इस प्लान के साथ जियो अपने यूजर को 28 दिनों की वैलिडिटी देता है, जिससे यूजर्स पूरे महीने तक बिना किसी रुकावट के इंटरनेट और कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
13 OTT सब्सक्रिप्शन
Jio के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ आपको 13 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है, जो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं। इस लिस्ट में SonyLIV, ZEE5, JioCinema, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Hoichoi, Chaupal, FanCode शामिल हैं।
इसके अलावा इस प्लान में JioTV Premium और JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV Premium यूजर्स को लाइव टीवी चैनल्स और ऑन-डिमांड कंटेंट उपलब्ध कराता है, जबकि JioCloud के जरिए कस्टमर अपने डेटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं।
हालांकि यह प्लान कई शानदार फीचर्स के साथ आता है, लेकिन इसमें JioCinema Premium शामिल नहीं है। JioCinema Premium की मदद से यूजर्स हॉलीवुड कंटेंट और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अलग से 29 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें- Flipkart Sale में मोटोरोला के फ्लिप फोन पर 65 हजार का Discount! हाथ से जानें न दें मौका!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines