के जे श्रीवत्सन, जयपुर:
Rohit Godara Viral Post Connection Vaibhav Gehlot: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाले रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया था। इसके बाद उसने एक और पोस्ट किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे। अब इस पोस्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
फेक है ये वायरल पोस्ट
जयपुर पुलिस ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की तो इसमें लिखे गए तमाम तथ्य झूठे पाए गए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम कैलाश चंद बिश्नोई ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जयपुर पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। पोस्ट में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर भी कई अनर्गल बातें लिखी गई थीं।
पोस्ट में गोदारा ने कहा था कि गोगामेड़ी से हमारी डिस्ट्रीब्यूशन मैटर को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसमें हमें एक्स सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव ने इंवॉल्व करवाया था। वैभव गहलोत हमसे एक्सटॉर्शन मनी का हिस्सा लेता था। हमारे पास इसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है। गोदारा के नाम से वायरल हो रहे फर्जी पोस्ट में कई व्यापारियों के नाम भी लिखे गए थे।
कौन है रोहित गोदारा?
रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर के कपूरीसर गांव का रहने वाला है। महज 19 साल की उम्र में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। वह लगभग 18 बार जेल जा चुका है। रोहित पर अलग अलग वारदातों के 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। बताया जाता है कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई को शुरू से ही फॉलो करता था। कई साल पहले जब रोहित गोदारा जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मिला तो उसे हरियाणा में एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी दी गई।
इस काम को अंजाम देने के बाद वह लॉरेंस का खास बन गया था। बताया जाता है कि गोदारा विदेश से लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है। सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में भी इसने मदद की थी। गोगामेड़ी हत्याकांड से पहले पिछले साल राजस्थान के सीकर में उसने राजू ठेहट की हत्या करवाई थी।
ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की सूचना देने पर मिलेगा 5-5 लाख रुपये का इनाम, राजस्थान पुलिस का ऐलान
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
282 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
327 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
546 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
693 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
753 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
956 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
997 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1003 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1006 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1010 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines