Fact Check: क्या वाकई राजस्थान CM अशोक गहलोत की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे?

Ashok Gehlot Video Fact Check: अशोक गहलोत की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसकी सच्चाई सामने आ गई है, आप भी जानिए।

Ashok Gehlot Tonk Rally

Ashok Gehlot Tonk Rally

विज्ञापन

Ashok Gehlot Rally Modi Modi Slogans Fact Check: आज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो फिर सुर्खियों में आ गया है। यह वीडियो उनकी टोंक रैली से जुड़ा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे। अशोक गहलोत बोल रहे हैं और पीछे लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। वहीं अशोक गहलोत का समर्थक लोगों को चुप कराने की कोशिश कर रहा है। न्यूज18 चैनल ने भी वीडियो दिखाते हुए यही दावा किया, जबकि ऐसा वास्तव में नहीं हुआ था, आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है?

 

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता और CM ने शेयर किया

‘आज तक’ और बूम समेत कई नेताओं ने इस वीडियो का सच सामने लाने के लिए फैक्ट चैक किया तो पता चला कि यह एडिटिड वीडियो है। इसमें मोदी-मोदी के नारे अलग से जोड़े गए हैं। राजस्थान भाजपा के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि यह लो साहब राजस्थान का चुनाव परिणाम आ गया, गहलोत जी पैकिंग शुरू करो। इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगने का दावा किया। लक्ष्मीकांत के ही ट्वीट को हिमंता बिस्वा सरमा ने री-ट्वीट करके लिखा कि मोदी जी की गारंटी-आएगा तो मोदी ही, लेकिन यह दावा झूठा साबित हुआ।

विज्ञापन

कैसे पता चली वीडियो की सच्चाई?

22 नवंबर को टोंक के मालपुरा में अशोक गहलोत की रैली हुई थी। इस रैली को मुख्यमंत्री के यूट्यूब चैनल पर लाइव किया गया था। इस वीडियो को देखने पर पता चला कि रैली का जो हिस्सा वायरल हो रहा है, वह रैली के शुरुआत का है। 2.14 मिनट के बाद देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री और उनका एक साथी भीड़ को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान मोदी-मोदी के नारे नहीं लग रहे। सिर्फ जनता का शोर है। कुछ लोग अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जिन्हें वे शांत कर रहे थे। अशोक गहलोत मालपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के समर्थन में रैली करने के लिए टोंक आए थे कि किसी ने यह फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ