Shankaracharya on Ram Tample Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, जिसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राज्य से लेकर जिला प्रशासन तक तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में इसी बीच खबरें आने लगीं कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चारों शंकराचार्य विरोध कर रहे हैं।
इसके बाद देश में फिर से राम मंदिर का मुद्दा गर्म हो गया। अब इस खबर पर देश के चारों शंकराचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस खबर का खंडन किया और इसे झूठा करार दिया है। श्रृंगेरी शारदा पीठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य ने तो बाकायदा चिट्ठी लिख इन खबरों का खंडन किया। इन दोनों शंकराचार्य ने कहा कि यह झूठी खबर फैलाई जा रही है।
दोनों शंकराचार्य का पत्र
शंकराचार्यों ने चिट्ठी में क्या लिखा
दोनों शंकराचार्य ने रामभक्तों को संदेश देते हुए अपनी चिट्ठी लिखी। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य और जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है, जो कुछ खबरों में कहा जा रहा है वो हमारी आज्ञा के बिना कहा जा रहा, जोकि झूठ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे गुरुदेव ने रामालय ट्रस्ट और रामजन्मभूमि पुनरुद्धार समिति के जरिए रामजन्मभूमि को पाने के लिए कई कोशिशें की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वेद-शास्त्रानुसार और धर्मशास्त्रों के अनुसार संपन्न की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह किसे बुलाया गया है और किसे नहीं?
महमानों की लिस्ट
हाल ही में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आई थी। इस लिस्ट के अनुसार इस समारोह में 121 पुजारियों की टीम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन करवाने के लिए आएगी। वहीं देश-विदेश से भारी संख्या रामभक्त अयोध्या आ रहे हैं। इसके अलावा 4 हजार साधु संत और करीब 3 हजार VVIP लोग बुलाए गए हैं।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
289 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
333 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
553 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
700 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
760 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
963 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1004 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1009 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1013 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1017 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines