पहलगाम आतंकी हमले के बीच सोशल मीडिया पर एक बैंक खाते को लेकर जानकारी तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में लोगों से एक रुपया प्रतिदिन दान किए जाने की अपील की जा रही है। पोस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर भी चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि मोदी सरकार ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता के सुझाव पर एक कैबिनेट बैठक बुलाई थी। बैठक में सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण और जंग में घायल व शहीद होने वाले जवानों की मदद के लिए एक खाता खोला है। हालांकि ये दावा सही नहीं है। हाल ही में ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है, न ही ऐसा कोई फैसला सरकार ने लिया है। अंतत: सावधानी बरतें। पोस्ट में दावा किया गया है कि इस खाते के जरिए फंड जुटाकर सेना और सुरक्षाबलों के लिए हथियार खरीदे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी नागरिकों के मुद्दे पर बंटी महाराष्ट्र सरकार, CM-डिप्टी सीएम के बयानों में विरोधाभास क्यों?
वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि अक्षय कुमार के सुझाव पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला… केवल एक रुपये रोजाना भारतीय सेना के लिए दें। मोदी सरकार ने घायल और शहीद होने वाले जवानों के परिवार की मदद के लिए खाता खोला। कोई भी भारतीय अपनी इच्छा से फंड डोनेट कर सकता है। इस पैसे से सुरक्षाबलों के लिए हथियारों की खरीद भी होगी। पोस्ट में दावा किया गया है कि हम 130 करोड़ भारतीयों में से अगर रोजाना 70 फीसदी आबादी 1 रुपया दान करें तो एक दिन में 100 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे।
पुराना है मामला
इस तरह 30 दिन में 3 हजार करोड़ और पूरे साल में 36 हजार करोड़ रुपये जुटा सकेंगे। यह पाकिस्तान के रक्षा बजट से अधिक है। पोस्ट में कैनरा बैंक के खाते की जानकारी दी गई है। अंत में ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारे जोड़े गए हैं। बता दें कि भारतीय सेना के ट्विटर हैंडल से 2 सितंबर 2016 को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि वायरल बैंक खाता ‘आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअल्टी’ का है। इस खाते को शहीद जवानों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए खोला गया था। इस मामले में 17 अक्टूबर 2016 को एक सरकारी प्रेस रिलीज भी जारी किया गया था, यानी यह पुराना है।
भ्रामक जानकारी न करें शेयर
इस खाते का अक्षय कुमार या किसी हालिया सरकारी निर्णय से भी कोई लेना-देना नहीं है। लोगों से अपील की जाती है कि ऐसी कोई भी भ्रामक जानकारी को शेयर न करें। ऐसे पोस्ट शेयर करने से पहले सत्यता की जांच कर लें। सेना और सुरक्षाबलों की मदद के लिए केवल आधिकारिक हैंडल्स पर अवगत करवाई गई जानकारी को पढ़ें।
यह भी पढ़ें:पैदल आए आतंकी, फोन छीन विदेशी हथियारों से बरसाईं गोलियां; NIA की जांच में और क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
286 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
330 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
697 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
757 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
960 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1001 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1006 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1010 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1014 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1019 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines