---विज्ञापन---

Fact Check angle-right

Fact Check: क्या विराट कोहली ने ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए दान किए 30 करोड़ रुपए? जानें सच्चाई

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। इसमें करीब 275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1000 से भी ज्यादा घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विराट कोहली ने ट्वीट कर इस पर दुख व्यक्त किया था। वहीं अब रिपोर्ट्स में ये दावा किया […]

---विज्ञापन---

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। इसमें करीब 275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1000 से भी ज्यादा घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विराट कोहली ने ट्वीट कर इस पर दुख व्यक्त किया था। वहीं अब रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कोहली ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए 30 करोड़ रुपए भी दान किए हैं।

विराट कोहली ने जताया था दुख

ओडिशा में हुए भीषण हादसे पर देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने दुख व्यक्त किया। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी शुक्रवार को एक ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने लिखा था कि ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’

---विज्ञापन---

virat kohli tweet on odisha train accident

क्या विराट कोहली ने दान किए 30 करोड़ रुपए ?

विराट कोहली के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ये दावा किया गया कि उन्होंने ओडिशा रेल हादसे के रिलीफ फंड में 30 करोड़ रुपए दान किए हैं। कोहली हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं और वे ये कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल इस दावे को लेकर कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है। इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। ना ही इस पर सोशल मीडिया पर कोहली या उनकी टीम का कोई बयान या ट्वीट सामने आया है।

वीरेंद्र सहवाग ने बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

ओडिशा ट्रेन हादसे के चलते अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर ये ऐलान किया है कि जिन भी बच्चों ने इस हादसे में अपने माता-पिता को गंवाया है उन्हें वे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में मुफ्त में शिक्षा प्रदान करवाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2023 01:15 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola