हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुनिया को लड़ाकू विमान JF-17 बेचने निकला कंगाल पाकिस्तान, कई देश खड़े कतार में; पर बनाने के पैसे ही नहीं

JF-17 विमान का 58% प्रोडक्शन और फाइनल असेंबली पाकिस्तान में होती है. वहीं, 42% प्रोडेक्शन चीन में होता है, जो एवियोनिक्स सप्लाई करता है. इसका इंजन रूस की कंपनी ‘क्लिमोव’ बनाती है.

विज्ञापन
JF-17 थंडर एक हल्का, हर मौसम में काम करने वाला लड़ाकू विमान है.

पाकिस्तान का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में पांच देशों ने उसके JF-17 लड़ाकू विमान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. इराक, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के अलावा सऊदी अरब और लीबिया भी इस फाइटर जेट को खरीदने की कतार में बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान पूरे साल में 20 से भी कम ये लड़ाकू विमान बनाता है और ये भी उसकी खुद की वायुसेना के लिए. इस विमान का 58% प्रोडक्शन और फाइनल असेंबली पाकिस्तान में होती है. वहीं, 42% प्रोडेक्शन चीन में होता है, जो एवियोनिक्स सप्लाई करता है. इसका इंजन रूस की कंपनी ‘क्लिमोव’ बनाती है.

सस्ते होने से बढ़ी मांग

JF-17 थंडर एक हल्का, हर मौसम में काम करने वाला लड़ाकू विमान है. इसे पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन के AVIC चेंगदू ने मिलकर बनाया है. JF-17 की सबसे बड़ी खूबी इसकी कीमत है. जहां राफेल या F-16 जैसे विमानों की कीमत 100 मिलियन डॉलर से ऊपर होती है, वहीं JF-17 महज 40 से 50 मिलियन डॉलर में मिल जाता है. यही वजह है कि इसकी ज्यादा मांग बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : ‘इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश नहीं मानते हम’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत ने दिया झटका

विज्ञापन

कौन दिखा रहा दिलचस्पी?

बेशक ये विमान सस्ते हैं, लेकिन अभी तक ये सिर्फ अजरबैजान, नाइजीरिया और म्यांमार को ही बेचे गए हैं. सबसे पहले म्यांमार ने साल 2015 में खरीदा था, छह विमान अब तक डिलीवर हो चुके हैं. नाइजीरिया ने साल 2021 में अपनी एयर फोर्स में तीन विमान शामिल किए थे. अजरबैजान ने साल 2024 में 40 जेट का ऑर्डर दिया. यह डील करीब 1.6 बिलियन यूएस डॉलर में की गई थी. नवंबर 2025 में, अजरबैजान ने अपनी विक्ट्री डे परेड में पांच JF-17 विमान भी दिखाए थे.

खुद की पूरी नहीं हो रही जरूरत

पाकिस्तान हर साल केवल 16 से 18 विमान ही बना पाता है, जो उसकी अपनी वायुसेना के लिए भी कम पड़ रहे हैं. अभी पाकिस्तानी वायुसेना में 150 से ज्यादा JF-17 लड़ाकू विमान हैं. पाकिस्तान को अभी भी 250 से ज्यादा पुराने डसॉल्ट मिराज और चीनी F-7 को बदलने की जरूरत है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या है मजीद ब्रिगेड? नाम लेते ही कांप उठती है पाकिस्तानी आर्मी, Pak में आत्मघाती हमलों के लिए कुख्यात

बनाने के पैसे ही नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीबिया और बांग्लादेश दोनों 16-16 विमान खरीदने की योजना बना रहे हैं. सऊदी अरब शायद 50 विमान खरीद सकता है, तो इंडोनेशिया करीब 40 विमान खरीदने का प्लान कर रहा है. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि अगर इतने बड़े ऑर्डर पाकिस्तान के पास आते हैं तो ना उसके पास पैसा है और ना ही संसाधन. पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति इसमें सबसे बड़ी रोड़ा बनकर उभरेगी. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो चीन इस सप्लाई को पूरा करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola