Costal Cities of America Are Sinking in Hindi : अमेरिका के समुद्र किनारे स्थित शहरों पर एक नया खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि न्यूयॉर्क, बाल्टीमोर और लॉन्ग आईलैंड समेत अमेरिका के कई तटीय शहर डूब रहे हैं।
एक नए अध्ययन में बताया गया है कि इन शहरों के डूबने की रफ्तार धीमी जरूर है लेकिन शोधार्थियों ने जोर दिया है कि ऐसा असल में हो रहा है और इससे इन शहरों के भविष्य पर खतरा पैदा होगा। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
क्यों डूब रहे हैं शहर
‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडेमिक्स ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार इमारतें और प्राकृतिक प्रक्रियाओं की वजह से इन शहरों की जमीन हर साल दो मिलीमीटर नीचे धंस रही है। इसकी वजह से बाढ़ जैसी आपदाओं को लेकर सवाल उठे हैं।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और वर्जीनिया रिसर्च टीम ने रडार और सैटेलाइट इमेजरी की मदद से डिजिल मैप तैयार किए थे। यह डिजिटल मैप में उन जगहों के बारे में सटीक जानकारी देता है जहां जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जमीन धंसने से सबसे ज्यादा खतरा है।
शोधार्थियों ने पाया कि जमीन धंसने की दर दो मिलीमीटर प्रतिवर्ष है। इससे पूर्वी तट पर 20 लाख लोगों और आठ लाख संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी की वर्तमान अनुमानित दर पूरी दुनिया में हर साल चार मिलीमीटर है।
कितना खतरनाक है ये
स्टडी के अनुसार जमीन धंसने की दर से मुख्य शहरों में 2000 से 74 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन, 12 लाख से 140 लाख लोगों, 4.46 लाख से 63 लाख संपत्तियों और 50 प्रतिशत से ज्यादा इन्फ्रास्ट्क्चर पर खतरा है। इसके परिणाम काफी बड़े हो सकते हैं।
शोधार्थियों ने कहा कि इससे सभी प्रभावित होंगे। भले ही इसकी रफ्तार धीमी हो लेकिन इसका असर बहुत असली होगा। समस्या केवल शहरों के डूबने की नहीं है। समस्या यह भी है कि ऐसी जगहें सीधे तौर पर आबादी और इन्फ्रास्ट्रक्चर केंद्रों को जोड़ती हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क, नोरफोक और बाल्टीमोर जैसे बड़े मेट्रोपॉलिटन शहरों पर समुद्र स्तर में इजाफा होने से बड़ा खतरा है। यहां कई कीमती और महत्वपूर्ण संपत्तियां हैं और घनी आबादी है। ऐसे शहरों में इसका असर और भयावह हो सकता है।
ये भी पढ़ें: कहां गए यूक्रेन को दिए गए 100 करोड़ डॉलर के अमेरिकी हथियार?
ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान की जनता ने चुना है नया राष्ट्रपति
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
10 hrs agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
1 day agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
2 days agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
2 days agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
4 days agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 days agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
5 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines