सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुआ मक्का साझा रक्षा समझौता अपने नियमों को लेकर चर्चा में है. समझौते के 16 अनुच्छेदों वाले पूरे दस्तावेज के मुताबिक, इसमें सैन्य सहायता, खुफिया जानकारी साझा करने, रक्षा तकनीक विकसित करने और हथियारों की आपूर्ति जैसे नियम शामिल हैं. सबसे अहम बात यह है कि सदस्य देश समझौता लागू होने के शुरुआती 10 वर्षों तक इससे बाहर नहीं निकल सकेंगे.
क्या है मक्का डिफेंस पैक्ट?
7 अगस्त 2026 को मक्का में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें किसी खास देश को साझा दुश्मन घोषित नहीं किया गया है. समझौते का मुख्य उद्देश्य तीनों देशों की आजादी , जमीन और इलाकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं की रक्षा करना है.
एक देश पर हमला, तो तीनों को खतरा
समझौते के अनुच्छेद 2 के मुताबिक, किसी सदस्य देश पर बाहरी सैन्य हमला होने पर उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा. ऐसी स्थिति में बाकी दोनों देश प्रभावित देश को तत्काल सहायता देंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर हमले पर तीनों देशों की सेनाओं का युद्ध में उतरना जरूरी होगा. सहायता का मतलब संबंधित देश की जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और सैन्य क्षमताओं के आधार पर तय किया जाएगा.
तुर्की की तकनीक, सऊदी की रणनीतिक भूमिका और पाकिस्तान की सेना
इस गठबंधन में तीनों देशों की अलग-अलग क्षमताएं अहम हैं. तुर्की रक्षा तकनीक, ड्रोन, हथियारों और सैन्य सामान के क्षेत्र में सहयोग दे सकता है. तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने इसे रक्षात्मक समझौता बताते हुए दूसरे देशों में हमले करने के लिए सैनिक भेजने से इनकार किया है. सऊदी अरब में गठबंधन का केंद्र स्थापित किया जाना है, जिससे उसकी संस्थागत भूमिका मजबूत होगी. हालांकि, समझौते में सऊदी अरब के किसी निश्चित वित्तीय योगदान या रक्षा खर्च के बंटवारे का जिक्र नहीं है. वहीं, पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमता और रक्षा अनुभव के जरिए इस साझेदारी का अहम हिस्सा है.
खुफिया जानकारी और हथियारों के उत्पादन पर जोर
अनुच्छेद 7 के तहत तीनों देश रक्षा तकनीक साझा करने, रिसर्च और रक्षा उपकरणों का मिलकर उत्पादन करने की दिशा में काम करेंगे. अनुच्छेद 9 में सुरक्षित माध्यमों से खुफिया जानकारी साझा करने की शर्त रखी गई है. वहीं, अनुच्छेद 10 के तहत सदस्य देश हथियार, गोला-बारूद, ईंधन, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सैन्य उपकरणों की सहायता भी दे सकेंगे. मिलकर सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है.
10 साल तक गठबंधन छोड़ना मुश्किल
समझौते के अनुच्छेद 16 के अनुसार, यह अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा. कोई भी सदस्य देश इसके लागू होने के शुरुआती 10 वर्षों तक इससे बाहर नहीं निकल सकता. इसके बाद भी बाहर निकलने के लिए कम से कम तीन महीने पहले लिखित सूचना देनी होगी. यह 10 साल की अवधि हस्ताक्षर की तारीख से नहीं, बल्कि अंतिम मंजूरी दस्तावेज गठबंधन के सचिवालय में जमा होने के बाद समझौते के लागू होने की तारीख से शुरू होगी.
क्या बदलेगा क्षेत्रीय सुरक्षा का समीकरण?
मक्का डिफेंस पैक्ट पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा दे सकता है. तुर्की की तकनीकी क्षमता, सऊदी अरब की रणनीतिक भूमिका और पाकिस्तान की सैन्य ताकत का मेल तीनों देशों को सुरक्षा मामलों में करीब ला सकता है. हालांकि, इसे अभी नाटो जैसी व्यवस्था मानना जल्दबाजी होगी. इसकी वास्तविक ताकत इस बात से तय होगी कि संकट के समय सदस्य देश कितनी और किस तरह की सहायता देते हैं.
संबंधित खबरें
दीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
3 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
4 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
4 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
5 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
5 days agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 days agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
7 days agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 days agoदुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी?
8 days agoसिंहासन हिला रहे 'Gen-Z'! भारत से फ्रांस तक सड़कों पर कैसे उतरे युवा?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines