हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Explainer: भारत-मालदीव विवाद के बीच क्यों कूदा इजराइल, मालदीव के आईना दिखाने के पीछे की वजह?

India-Maldives Relation: मालदीव के मंत्री ने हाल में पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद विवादित बयान देते हुए उन्हें इजराइल का कठपुतली बताया था। इससे भी इजराइल भारत के साथ आया है।

विज्ञापन

India-Maldives Conflict: मालदीव से विवाद के बीच इजराइल भारत के समर्थन में उतर आया है। भारत के सबसे करीबी दोस्त इजराइल ने इसे लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। इजराइल ने लक्षद्वीप को भारत का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने का समर्थन किया है। इतना ही नहीं इजराइल इसमें मदद भी करेगा। भारत में इजरायल के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस बारे में बताया है। इजराइल के दूतावास ने कहा है कि वह लक्षद्वीप को नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इतना ही नहीं इसपर तुरंत काम शुरू करने की बात कही गई है।

इजराइल ने कहा है कि वह लक्षद्वीप में खुद पर्यटन को सपोर्ट करेगा। इजराइल ने लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि डिसेलेनाइजेशन प्रोग्राम (desalination program) शुरू करने के संघीय सरकार के अनुरोध पर हम पिछले साल लक्षद्वीप में थे। इजराइल कल से इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए तैयार है। उन लोगों के लिए जो अभी तक लक्षद्वीप की सुंदरता को नहीं देख पाए हैं, यहां इस द्वीप के मनमोहक आकर्षण को दिखाने वाली कुछ तस्वीरें हैं। बता दें कि डिसेलेनाइजेशन का मतलब समुद्र के खारे पानी को पीने लायक बनाना है। इजराइल की तकनीक इस मामले में बहुत अच्छी है।

ये भी पढ़ें-Indian Navy ने समुद्र में उतारे अपने 10 से ज्यादा युद्धपोत, अरब सागर में क्यों बढ़ रहा खतरा?

क्यों भारत का खुलकर समर्थन कर रहा इजराइल

इजराइल के भारत का समर्थन करने की पहली वजह तो उसका मालदीव के साथ संबंध खराब होना है। मालदीव एक मुस्लिम बहुल देश है, जो गाजा में इजराइल के रुख पर समय-समय पर विरोधी बयान देता रहा है। पिछले दो दशकों में मालदीव इजराइल के खिलाफ दिख रहा है। ईरान के साथ मालदीव की नजदीकी भी मालदीव-इजराइल संबंध खराब होने की वजह बनी है। मालदीव के मंत्री ने हाल में पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद विवादित बयान देते हुए उन्हें इजराइल की कठपुतली बताया था। इससे भी इजराइल भारत के साथ आया है। इजराइल के लक्षद्वीप में टूरिज्म को बढ़ावा देना भारत के लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि इससे इजराइल के अलावा दूसरे देशों के लोग भी लक्षद्वीप में छुट्टियां मनाने आना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें-शिमला या मनाली में बर्फबारी देखने का है प्लान तो पढ़ लें IMD की ये भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें