मर्सिडीज से लेकर वाइन तक सब होगा सस्ता! जानिए, भारत-EU ट्रेड डील का आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते को ‘मदर्स ऑफ ऑल डील’ बताया जा रहा है. इसने दूसरे देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

EU FTA

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे 'मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स' बताया है.

विज्ञापन

भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील कार प्रेमियों और प्रीमियम शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ बताया है. यह डील न केवल भारतीय सामानों के लिए यूरोपीय बाजार खोलेगा, बल्कि इससे इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की वजह से विदेशी सामान भारत में सस्ता होगा.

BMW, मर्सिडीज और ऑडी कारें होंगी सस्ती

अभी मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कारों पर 100% से ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगती है. डील के मुताबिक, 15,000 यूरो (करीब16 लाख रुपये) से ज्यादा कीमत वाली कारों पर अब केवल 40% ड्यूटी लगेगी. आगे चलकर इसे 10% कर दिया जाएगा, जिससे इन कारों की कीमतें लाखों रुपये कम हो जाएंगी.

विज्ञापन

हालांकि, इंडियन ऑटो मोबाइल सेक्टर को बचाने के लिए 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों पर यह छूट लागू नहीं होगी. कारों के इस सेगमेंट में ईयू की ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं है. ऐसी कारों को ईयू भारत में बना सकता है, लेकिन उन्हें यहां एक्सपोर्ट नहीं कर सकता है.

दवाई के कम होंगे दाम

यूरोप की हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी अच्छी मानी जाती है. इस डील से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वहां से आने वाली दवाएं भारत में सस्ती होंगी. साथ ही, यूरोप से आने वाले मेडिकल उपकरण भी कम दाम पर मिलेंगे. इसके अलावा इस डील की वजह भारत के मैन्यूफैक्चर्स को भी 27 यूरोपीय देशों का मार्केट मिलेगा.

विज्ञापन

प्रीमियम शराब की कीमत होगी कम

फ्रांस, इटली और स्पेन से आने वाली वाइन अब काफी सस्ती मिलेगी. भारत अभी विदेशी वाइन पर 150% इंपोर्ट ड्यूटी वसूलता है, जिसे घटाकर 20% करने का प्रस्ताव है. यह कटौती अगले 5-10 वर्षों में धीरे-धीरे लागू होगी. इसे धीरे-धीरे इसलिए लागू किया जाएगा, ताकि घरेलू मार्केट पर असर कम पड़े. इससे प्रीमियम जिन, वोदका और कॉन्यैक के दाम कम होंगे. घरेलू मार्केट को बचाने के लिए 2.5 यूरो से कम कीमत वाली वाइन पर कोई ड्यूटी कम नहीं होगी.

विज्ञापन

सस्ते होंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान

यूरोप से इंपोर्ट किए जाने वाले विमान, मोबाइल फोन और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक आइटम के स्पेयर पार्ट्स पर टैरिफ खत्म होगा. इससे भारत में गैजेट्स की मैन्युफैक्चरिंग लागत कम होगी, जिससे मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं. इसके अलावा, लोहा, स्टील और केमिकल प्रोडेक्ट्स पर जीरो टैरिफ से कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में कच्चे माल की कीमतें गिरेंगी.

यह ट्रेड डील इंडियन एक्सपोर्ट के लिए भी एक बड़ी जीत है. इससे इंडिया में बने कपड़ों, लेदर और ज्वेलरी के लिए यूरोप का बड़ा मार्केट खुल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ