हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मसाज के 300 डॉलर, दोस्त को लाने पर डबल… ऐसे लड़कियों को फंसाता था एपस्टीन; कहानी 1000 मासूमों के शोषण की

जेफरी एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली. मैक्सवेल को 2022 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. दोनों ने मिलकर करीब 1000 से ज्यादा मासूम लड़कियों का शोषण किया था.

विज्ञापन

जेफरी एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल ने लड़कियों के शोषण का एक ऐसा ‘काला साम्राज्य’ खड़ा किया था, जिसके बारे में जानकर ही रूह कांप जाए. अमेरिका के न्याय विभाग ने खुलासा किया है कि इन्होंने 1000 से ज्यादा मासूम लड़कियों का स्कॉलरशिप और पैसों का लालच देकर शोषण किया.

कहानी एक मासूम की

‘द टाइम्स’ में ऐसी ही एक लड़की की कहानी प्रकाशित की गई है. मिशिगन के एक समर आर्ट्स कैंप में एक 14 साल की लड़की से घिसलेन मैक्सवेल मिलती है. फिर एंट्री होती है जेफरी एपस्टीन की. उसने उस बच्ची से स्कॉलरशिप और अपने नाम वाले एक कैंप लॉज के बारे में बात की. फिर एपस्टीन जल्द ही फ्लोरिडा के पाम बीच जाता है और वहां उस लड़की की मां से मुलाकात करता है.

यह भी पढ़ें : क्या इजरायल के लिए जासूसी करता था जेफरी एपस्टीन? FBI के सीक्रेट दस्तावेजों ने खोले चौंकाने वाले राज

विज्ञापन

तीन साल तक फंसी रही मासूम

वह लड़की की मां को अपनी बातों में फंसाता और उन्हें अपने आलीशान बंगले पर बुलाता है. इसके बाद उस महिला से उसकी बेटी की तारीफ करता है और कहता है कि वह उसकी मदद करना चाहता है. मदद के चक्कर में महिला एपस्टीन के जाल में फंस जाती है. कुछ ही महीनों में वह लड़की पैसों के लिए एपस्टीन को ‘मसाज’ देने लगी. उसके बाद उसका यौन शोषण शुरू होता है. वह लड़की इनके जाल में करीब तीन साल तक फंसी रही.

यह कहानी केवल एक लड़की की है. अमेरिकी न्याय विभाग ने 35 लाख पन्नों की फाइल जारी की है. जिसमें 1000 से ज्यादा लड़कियों के शोषण की कहानी दर्ज है. इस फाइल में ईमेल, पुलिस रिपोर्ट, फोटो, वीडियो और सरवाइवर्स आपबीती शामिल है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं…’, ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर ने क्यों कहा ऐसा? क्या एपस्टीन फाइल्स से है कनेक्शन

ऐसे देता था लालच

एपस्टीन अलग-अलग तरीकों से लड़कियों को फंसाता था. फ्लोरिडा में गरीब मोहल्लों की लड़कियों को ढूंढ़ता था. फिर उन्हें अपने पाम बीच वाले बंगले पर मसाज के बदले नकद पैसे देता था. उसने न्यूयॉर्क में महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को निशाना बनाया. इन महिलाओं को स्कॉलरशिप, बड़े लोगों से संपर्क और मैनहट्टन टाउनहाउस पार्टियों के न्योते का लालच देता था. वहीं, पूर्वी यूरोप में महिलाओं को फेमस करना का वादा करता था. इसके लिए उसने मॉडलिंग कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल किया. फिर महिलाओं को जाल में फंसाने के बाद उन्हें अमेरिका ले जाता था.

विज्ञापन

ऐसे ढूंढ़ते थे लड़कियां

रिपोर्ट में गवाहों के हवाले से लिखा गया है कि मैक्सवेल लड़कियां ढूंढ़ने स्कूलों में जाती थी. वहां वह लड़कियों की कमजोर और उनके परिवार के बारे में पूछती थी.

यह भी पढ़ें : ‘सब बेफिजूल अफवाह…’, Epstein फाइल में PM मोदी के नाम पर भड़का विदेश मंत्रालय, जारी किया बयान

विज्ञापन

एक मसाज के 300 डॉलर

एपस्टीन एक मसाज के लिए 300 अमेरिकी डॉलर देता था. अगर लड़की अपनी किसी सहेली को साथ लाती थी. तो एक्स्ट्रा 300 डॉलर दिए जाते थे. इस तरह से उसका नेटवर्क बढ़ता गया.

यह भी पढ़ें : बिल गेट्स को यौन रोग, ट्रंप की गंदी हरकतें… एपस्टीन की नई फाइलों में चौंकाने वाले खुलासे, जानें ओर कितने नाम हैं शामिल?

विज्ञापन

कहां रखता था

लड़कियों को प्लेन से पाम बीच, न्यूयॉर्क, न्यू मैक्सिको या एपस्टीन के निजी द्वीप पर ले जाया जाता था. कई बार उन्हें लंदन या पेरिस में भी रखा जाता था. एपस्टीन ने पूरा नेटवर्क पैसों का लालच देकर बनाया था. लड़कियों के लिए ऐसा जाल बुना था, जिससे बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल था.

बता दें, एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली. मैक्सवेल को 2022 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola